प्रदेश के हर जनपद में मॉडल के रूप में बनेगी काऊ सेंचुरी: नोडल अधिकारी

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले के नोडल अधिकारी विशेष सचिव मनोज कुमार राय ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल परियोजना व गौ अभयारण्य एवं 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का निरीक्षण किया। तुगलकपुर कम्हेड़ा स्थित गौ अभयारण्य के निरीक्षण के दौरान श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति सचिव विपुल भटनागर, आशुतोष कुच्छल व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता ने बुके देकर नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय एवं सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। काऊ सेंचुरी में विशेष सचिव द्वारा गौ पूजन करने के साथ व्यवस्थाओं को समझा गया और गौ सेवकों से जानकारी ली।
नोडल अधिकारी के निरीक्षण में काऊ सेंचुरी स्थित गौ संरक्षण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं उचित मिली। इसके बाद भ्रूण प्रत्यारोपित गायों को देने के साथ उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सराहते हुए कहा कि गौशाला को मॉडल के रूप विकसित किया जाना चाहिए। इस तरह के गौ अभयारण्य प्रत्येक जनपद में स्थापित किए जाने चाहिए, इससे निराश्रित गोवंशों की समस्या का समाधान होगा। उनके द्वारा नीम का एक पेड़ भी लगाया। उन्होंने भूसे के भंडारण व हरे चारे की व्यवस्था को भी परखा। सीवीओ डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में 2573 गौवंश यहां पर है। इंडसइंड बैंक द्वारा संचालित वेटरनरी हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। इस दौरान समिति सचिव विपुल भटनागर ने नोडल अधिकारी को बताया कि पूर्व मंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयासों से ये गौ अभयारण्य रिकॉर्ड 8 माह में एनडीडीबी द्वारा विकसित होने के साथ जनवरी 2024 में सरकार को हस्तांतरित कर दिया गया था, जिसे पीपीपी मॉडल पर श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति संचालित कर रही है। इस दौरान विशेष सचिव मनोज कुमार राय को विपुल भटनागर ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. जितेन्द्र गुप्ता सीवीओ, डॉ. मोहित चिकित्सा अधिकारी, डॉ.विजय, भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लि. से डॉ. राजन बिजयाल, एस. करार, काऊ सेंचुरी प्रबंधन से मोंटी सैनी, परविंद्र आर्य, कार्तिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई