पंकज प्रकाश राठौर होंगे अब मुजफरनगर के नए नगर मजिस्ट्रेट

Share :

मुजफ्फरनगर। पीसीएस पंकज प्रकाश राठौर को शासन ने प्रमोट करते हुए जनपद मुजफ्फरनगर में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में वो मेरठ में एसीएम द्वितीय के पद पर कार्यरत थे। पंकज प्रकाश राठौर का जीवन आर्थिक संकट, चुनौती और संघर्ष से जुड़ा रहा है। उनका पीसीएस सेवा में चयन भी एक कुछ कर गुजरने की जिद का फल रहा। शादी के बाद वो तैयारी में जुटे और बेटी के मायूस चेहरे से मिलती रही प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। वो संघर्षशील पुत्र, जिम्मेदार पति के साथ आदर्श पिता होने के साथ ही एक संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी माने जाते हैं।
शासन स्तर से बीते शुक्रवार को पीसीएस अफसरों की चली तबादला एक्सप्रेस की जद में जनपद में तैनात नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को प्रोन्नत करते हुए गाजियाबाद में एडीएम सिटी बनाया गया, वहीं उनके स्थान पर मेरठ में एसीएम द्वितीय के पद पर कार्यरत पंकज प्रकाश राठौर को प्रमोट करते हुए अब मुजफ्फरनगर भेजा गया है। मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के लखीमपुर निवासी पंकज प्रकाश राठौर ने पीसीएस-2016 की परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर संघर्ष से सफलता का परचम लहराते हुए युवाओं को प्रेरित किया था। साल 2019 बैच के पीसीएस अफसर के रूप में आज उनकी पहचान होती है। प्रशिक्षण के बाद पंकज राठौर को सितम्बर 2019 में सीतापुर जिले में डिप्टी कलेक्टर के रूप में तैनात किया गया। यहां पर वो करीब सवा 3 साल कार्यरत रहे और एसडीएम महोली व एसडीएम सिधौली के पद पर काम करते हुए अपनी पहचान बनाई। सीतापुर से उनको शासन ने नवम्बर 2022 में मेरठ जनपद में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया। यहां उनके द्वारा एसडीएम सरधना और एसीएम ब्रह्मपुरी के साथ एसीएम द्वितीय मुख्यालय के पद पर कार्य किया। शनिवार को मेरठ से उन्होंने चार्ज छोड़ दिया है। संभवत: सोमवार को अब वो मुजफ्फरनगर जनपद में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर चार्ज लेने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई