पीआर पब्लिक स्कूल में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट और समर कैंप का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9वीं से 11वीं के छात्रों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों ने भी भाग लिया। स्कूल निदेशक अनघ सिंघल न टूर्नामेंट की टीम पीआर स्ट्राइकर और पीआर स्टार का परिचय प्राप्त करते हुए दोनों टीमों के सदस्यों का जीत के लिए हौंसला बढ़ाया। पीआर स्ट्राइकर टीम ने अपने कप्तान सर्व बलदेव व टीम पीआर स्टार अपने कप्तान ईशान नेगी के साथ टूर्नामेंट जीतने की भावना पीआर स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर टीम पीआर स्टार के सामने जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम पीआर स्टार मात्र 180 रन बना पाई। टीम पीआर स्ट्राइकर इस टूर्नामेंट की विजेता रही। शिक्षक अजय कुमार, प्रवीण कुमार, शंकर शर्मा, दीपक मलिक, अनुपम सैनी आदि ने अपनी-अपनी टीम को विजेता बनने के लिए रनों का योगदान दिया। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट विद्यार्थी में अनुशासन, टीम वर्क एवं खेल नैतिकता के विकास की दिशा में सराहनीय कदम रहा। हर खेल को खेल भावना के साथ खेलना ही वास्तविक उपलब्धि है।
दूसरी ओर विद्यालय में कक्षा 2 तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित समर कैंप में बच्चों का फैंसी ड्रेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम बच्चे रंग बिरंगी फैंसी ड्रेस पहनकर आए और सभी ने अलग-अलग सुंदर-सुंदर आकर्षक पोशाक में अपने मनपसंद गानों पर डांस करते हुए खूब मस्ती करते हुए सभी का मन मोह लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट का संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक प्रवीण कुमार, शंकर शर्मा, चांदनी तथा समर कैंप का संचालन ममता पुंडीर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई