मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल बिजलीघर के एक ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो जाने के कारण शनिवार को रुड़की रोड से सटे कई मौहल्लों की ऐसे में बिजली सप्लाई करीब 8 घंटे से अधिक बंद रही। इस बीच इन तमाम क्षेत्रों में बिजली के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। उधर, ट्रांसफार्मर को सही करते हुए एक कर्मचारी को मामूली करंट भी लग गया। वहीं अंसारी रोड पर भी एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई।
बीते दिवस जिला अस्पताल बिजलीघर से कई मौहल्लों की विद्युत सप्लाई प्रभावित बनी रही। दोपहर करीब 1 बजे बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया, जिस कारण उसका कंडक्टर भी फूंक गया। इसके कारण मौहल्ला आनंदपुरी, इन्द्रा कॉलोनी, कच्ची सड़क, साकेत, ब्रह्मपुरी, केवलपुरी आदि की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। उधर, विभागीय कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को सही करने का प्रयास किया। जेई का कहना है कि काम करते हुए एक कर्मी को मामूली करंट लगा है। करीब 8 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, रात्रि करीब 03 बजे अंसारी रोड पर एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस दौरान वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी, तब जाकर मामला शांत हो सका।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 23






