खाद्य विभाग की टीम ने नगर में चलाया अभियान, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच जिले की जनता को शुद्ध एवं स्वस्थ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय होती नजर आने लगी है। हालांकि टीम की कोई बड़ी कार्रवाई होने के बजाए दिखावा करने के तमाम आरोप लगते रहे हैं। इन्हीं आरोपों से घिरी खाद्य विभाग की टीम बीते कई दिनों से जनपद में लगातार अभियान चलाने में जुटी है। इसी कड़ी में शनिवार को भी भीषण गर्मी के मौसम के बीच में खाद्य पदार्थों में मिलावट के साथ नगरीय क्षेत्र में सड़े, गले और कटे फलों के कारोबार को रोकने के लिए टीम ने अभियान चलाने के साथ सड़क पर उतर जांच पड़ताल की।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश तथा डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में भीषण गर्मी के मौके पर खाद्य पदार्थ में मिलावट तथा सड़े, गले और कटे फलों की हो रही ब्रिकी को रोकने के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद मुजफ्फरनगर में सहायक आयुक्त खाद्य एवं सुरक्षा अर्चना धीरान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मैसर्स मान रियलबेस्ट आइसक्रीम जनकपुरी कॉलोनी से छापेमारी करते हुए आइसकैंडी घोल तथा आइसक्रीम का एक-एक नमूना संग्रहित किया। टीम को उक्त प्रतिष्ठान में आइसक्रीम एवं आइसकैंडी बनाने में प्रयोग किए जा रहे पानी की भी जांच कराने एवं प्रतिष्ठान में साफ सफाई ठीक करने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में फल विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए लगभग 25 किलोग्राम सड़े, गले और कटे हुए फलों को विनष्ट कराया। साथ ही उक्त संग्रहित नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को जांच हेतु प्रेषित किया गया। उन्होंने बताया कि जब्त नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। छापेमारी के दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, विशाल चौधरी व मनोज कुमार सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई