होर्डिंग हटाओ अभियान को लगे ब्रेक कर्मचारियों ने खड़े किए हाथ

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका क्षेत्र में कुकुरमुत्तों की तरह फैले अवैध होर्डिंग्स के जाल को तोड़ने की दिशा में ईओ के निर्देश पर शुरू अभियान को फिर बे्रक लगते दिखाई देने लगे हैं। शनिवार को नगरीय क्षेत्र में होर्डिंग्स के इस अवैध कारोबार को रोकने की खातिर मैदान में उतरी पालिका टीम के साथ बीते दिवस विज्ञापन एजेंसी मालिक द्वारा पालिका की टीम द्वारा अवैध होर्डिंग हटाये जाने की कार्यवाही का मौके पर पहुंचकर विरोध किए जाने व गाली गलौच करते हुए पालिका अफसरों व कर्मियों को सरेआम बेइज्जत किए जाने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। टीम ने सुरक्षा और सम्मान का सवाल उठाते हुए शहर में अवैध होर्डिंग्स हटाने के अभियान को चलाने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने इस मामले में एजेंसी मालिक के विरुद्ध अधिकारियों से लिखित में शिकायत की है। इसी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नाराजगी जताई और अभियान को लेकर सोमवार को बैठक बुलाई है।

नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग व यूनीपोल आदि विज्ञापन पट के कारोबार की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच विज्ञापन एजेंसियों और पालिका के बीच समन्वय बनाकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को कार्यवाही के निर्देश दिये थे। एजेंसियों की ओर से प्रस्ताव दिया था कि क्षेत्र में सर्वे कराकर अवैध होर्डिंग व यूनीपोल चिन्हित कराए जाये। इस पर पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह ने राजस्व निरीक्षकों की संयुक्त टीम गठित करते हुए दो मई को होर्डिंग्स का भौतिक सत्यापन करने को सर्वे कर रिपोर्ट तलब की थी। 21 मई को रिपोर्ट ईओ को सौंपी तो इसमें सर्वे के आधार पर जो तथ्य सामने आये, उसमें शहर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार की पोल खुलती दिखाई दी। 87 होर्डिंग और 20 यूनीपोल अवैध पाए गए। सर्वे रिपोर्ट बाद 24 मई को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने टीएस नरेश शिवालिया को चिन्हित अवैध होर्डिंग व यूनीपोल हटवाने के निर्देश दिए। अभियान शुरू न होने पर ईओ ने सख्ती की तो शनिवार को शुरू हुए इस अभियान का एसएसपी आवास के बाहर लगे अवैध होर्डिंग्स को हटवाने की कार्यवाही शुरू की तो टीम के साथ अभद्रता हो गई। इस घटना को लेकर तीनों राजस्व निरीक्षकों अमरजीत सिंह, विजय कुमार व अमित कुमार के साथ सभी 13 पालिका कर्मियों ने कर अधीक्षक को लिखित शिकायत करते हुए शहर से अवैध होर्डिंग हटाने से साफ इंकार कर दिया। टीम ने अपनी शिकायत में बताया कि एसएसपी आवास के पास इंडिया एडवरटाइजिंग एजेंसी का होर्डिंग अवैध पाने पर चिन्हित किया था, जिसे हटाने के बीच सलोनी एडवरटाइजिंग एजेंसी के मालिक सुनील कुमार ने उनके साथ आते ही गाली गलौच शुरू कर दी थी, जिसका विरोध किया तो मारपीट पर उतारू होने के साथ धमकी दी कि शहर से एक भी अवैध होर्डिंग उतरने नहीं देंगे।

इन्होंने कहा-
टीएस नरेश शिवालिया ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने फोन पर चेयरपर्सन को अवगत कराते हुए अभियान रोकने की जानकारी भी दे दी थी। वहीं टीम द्वारा दी लिखित शिकायत ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को उपलब्ध करा दी गई। उन्होंने कहा कि पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सुरक्षा और सम्मान पहला विषय है, जब तक इसके लिए भरोसा नहीं मिलता अभियान चलाने से टीम ने इंकार कर दिया है। इसके लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को बैठक बुलाई है, जिसमें अभियान को लेकर नीति तय की जायेगी।

उधर, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि टीएस के माध्यम से टीम की लिखित शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि अवैध मिले होर्डिंग्स-यूनीपोल को हटाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस बल की मांग की जाएगी। उन्होंने पालिका टीम के साथ में मारपीट के प्रयास व अभद्रता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि क्षेत्र से अवैध विज्ञापन पट किसी सूरत में नहीं लगे रहने दिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal