मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में विद्यालय की होनहार छात्रा ऋतिका चौधरी को शनिवार को सीबीएसई 12वीं की ऑल इंडिया रैंकिग में टॉप 3 में स्थान बनाने की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली उपलब्धि पर स्कूल मैनेजमेंट द्वारा एक लाख रूपये की मेगा स्कालरशिप का चैक देकर सम्मानित किया गया। स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने ऋतिका को उसके माता-पिता एवं मीडिया की उपस्थति में इस मेगा स्कालरशिप का चैक सौंपा। सम्मान पाकर ऋतिका के माता-पिता भावुकता से भर गये। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

कार्यक्रम मे स्कूल कॉर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को ऋतिका की स्वर्णिम सफलता एवं गौरवमयी उपलब्धि के विषय मे बताते हुये कहा कि ऋतिका की सफलता पर आज पूरा जनपद गौरवान्वित है। ऋतिका ने देहरादून रीजन मे शीर्ष पर आने के साथ-साथ सी.बी.एस.ई. की ऑल इंडिया रैंकिग मे टॉप 3 मे स्थान बनाकर शिक्षा जगत मे डीएस पब्लिक स्कूल सहित पूरे जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर सुनहरे अक्षरो मे लिख दिया है। उन्होने कहा कि ऋतिका एवं डीएस पब्लिक स्कूल तथा उसके शिक्षक-शिक्षिकाओ की यह उपलब्धि और अधिक बडी हो जाती है जब यह पता लगता है कि ऋतिका ने बिना किसी प्राइवेट कोचिंग के केवल स्वयं की मेहनत, लगन एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ के मार्गदर्शन से ही यह स्वर्णिम अध्याय लिखा है। कार्यक्रम मे स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने ऋतिका चौधरी एवं उसके माता-पिता को बुके देकर भी सम्मानित किया। ऋतिका को मेगा स्कॉलरशिप एक लाख रूपये का चैक सौंपते हुए स्कूल मैनेजर सुधीर शर्मा ने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रतिवर्ष विद्यालय के मेधावीं छात्र-छात्रायें इस छात्रवृति का हकदार बनें। उन्होंने ऋतिका को, उसके माता-पिता को एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने भी ऋतिका को उसकी उपलब्धि पर बधाई देते हुये विद्यार्थियों से ऋतिका से प्ररेणा लेकर ऐसी उपलब्धियां लगातार दोहराने को कहा। कार्यक्रम मे सम्मानित होने के उपरांत भावुक हुई ऋतिका चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय स्वअध्याय, कठिन परिश्रम एवं समय के उचित प्रबंधन के साथ-साथ अपने माता-पिता के सहयोग तथा अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन को दिया। कार्यक्रम के अन्त मे स्कूल एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने ऋतिका एवं उसके माता-पिता को बधाई देते हुये उसके स्वर्णिम भविष्य की कामनां की। उन्होने कहा कि पूरे रीजन मे टॉप करके एवं सीबीएसई की ऑल इंडिया मेरिट मे टॉप 3 मे स्थान प्राप्त करके ऋतिका ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में विद्यालय की होनहार छात्रा ऋतिका चौधरी को शनिवार को सीबीएसई 12वीं की ऑल इंडिया रैंकिग में टॉप 3 में स्थान बनाने की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली उपलब्धि पर स्कूल मैनेजमेंट द्वारा एक लाख रूपये की मेगा स्कालरशिप का चैक देकर सम्मानित किया गया।

स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने ऋतिका को उसके माता-पिता एवं मीडिया की उपस्थति में इस मेगा स्कालरशिप का चैक सौंपा। सम्मान पाकर ऋतिका के माता-पिता भावुकता से भर गये। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम मे स्कूल कॉर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को ऋतिका की स्वर्णिम सफलता एवं गौरवमयी उपलब्धि के विषय मे बताते हुये कहा कि ऋतिका की सफलता पर आज पूरा जनपद गौरवान्वित है। ऋतिका ने देहरादून रीजन मे शीर्ष पर आने के साथ-साथ सी.बी.एस.ई. की ऑल इंडिया रैंकिग मे टॉप 3 मे स्थान बनाकर शिक्षा जगत मे डीएस पब्लिक स्कूल सहित पूरे जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर सुनहरे अक्षरो मे लिख दिया है। उन्होने कहा कि ऋतिका एवं डीएस पब्लिक स्कूल तथा उसके शिक्षक-शिक्षिकाओ की यह उपलब्धि और अधिक बडी हो जाती है जब यह पता लगता है कि ऋतिका ने बिना किसी प्राइवेट कोचिंग के केवल स्वयं की मेहनत, लगन एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ के मार्गदर्शन से ही यह स्वर्णिम अध्याय लिखा है।

कार्यक्रम मे स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने ऋतिका चौधरी एवं उसके माता-पिता को बुके देकर भी सम्मानित किया। ऋतिका को मेगा स्कॉलरशिप एक लाख रूपये का चैक सौंपते हुए स्कूल मैनेजर सुधीर शर्मा ने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रतिवर्ष विद्यालय के मेधावीं छात्र-छात्रायें इस छात्रवृति का हकदार बनें। उन्होंने ऋतिका को, उसके माता-पिता को एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने भी ऋतिका को उसकी उपलब्धि पर बधाई देते हुये विद्यार्थियों से ऋतिका से प्ररेणा लेकर ऐसी उपलब्धियां लगातार दोहराने को कहा। कार्यक्रम मे सम्मानित होने के उपरांत भावुक हुई ऋतिका चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय स्वअध्याय, कठिन परिश्रम एवं समय के उचित प्रबंधन के साथ-साथ अपने माता-पिता के सहयोग तथा अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन को दिया।

कार्यक्रम के अन्त मे स्कूल एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने ऋतिका एवं उसके माता-पिता को बधाई देते हुये उसके स्वर्णिम भविष्य की कामनां की। उन्होने कहा कि पूरे रीजन मे टॉप करके एवं सीबीएसई की ऑल इंडिया मेरिट मे टॉप 3 मे स्थान प्राप्त करके ऋतिका ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।






