मुजफ्फरनगर। प्रदेश के वरिष्ठ प्रधानाचार्य और उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से विदाई दी गई। दीपचन्द्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष महेश कुमार, प्रबंधक विनोद संगल, उपप्रबंधक डॉ. अशोक कुमार और कार्यवाहक प्रधानाचार्य चंद्रभान ने कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा को विद्यालय प्रांगण में विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हुए विदाई दी।
इस अवसर पर विजय शर्मा के 26 वर्षों के सफल कार्यकाल की चर्चा करते हुए प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश कुमार ने सेवानिवृत प्रधानाचार्य के कार्य काल में विद्यालय को शिखर पर पहुंचाने हेतु किए गए प्रयासों की सराहाना की और भविष्य में भी विद्यालय के विकास हेतु उनके सहयोग की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर श्री शर्मा की धर्मपत्नी मधु शर्मा व परिवारजन, जीसी पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, नीरज कुमार, प्रबन्ध समिति के सदस्य और समाजसेवी राम निवास संगल, विद्यालय परिवार के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन वाजिद अली प्रवक्ता ने किया।

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी






