प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष बने कैप्टन डॉ. प्रवीण सिंह

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जिला इकाई का शनिवार को पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर कैप्टन डॉ. प्रवीण चौधरी प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी, सचिव दिनेश जैन प्रधानाचार्य जैन इंटर कॉलेज, कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. नीलेश वशिष्ठ प्रधानाचार्य राम प्रसाद कात्यान इंटर कॉलेज बुढ़ाना का चयन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव, प्रहलाद सिंह, डॉ. विनोद कुमार, कुसुम त्यागी, डॉ. विनीत चौहान, जितेंद्र वर्मा, राकेश कुमार, सुधीर त्यागी, केरल सिंह, समुद्र सेन, राजेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, कुसुम लता,र् डॉ. सविता सिंह, सारिका जैन, डॉ. प्रभात कुमार, योगेंद्र सिंह मलिक, डॉ. सुरेंद्र सिंह, फूलचंद, त्रिवेंद्र सिंह आदि प्रधानाचार्य एवं पूर्व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य परिषद का अध्यक्ष चयनित होने पर कैप्टन डॉ. प्रवीण चौधरी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सभी प्रधानाचार्य को साथ लेकर चलेंगे और पूरी एकजुटता के साथ ही समस्याओं का समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जनपद में बहुत बड़ी संख्या में तदर्थ प्रधानाचार्य कार्यरत हैं। पूरी लगन और मेहनत के साथ वे विद्यालय चला रहे हैं उनका शीघ्र विनियमितीकरण होना चाहिए। साथ ही प्रधानाचार्य को ग्रीष्म अवकाश मिलने के साथ कंप्यूटर आॅपरेटर प्रधानाचार्य को मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal