जनपद की टॉपर सूची में गरीब परिवार के बच्चों ने मारी बाजी, बनाया कीर्तिमान

Share :

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद् यूपी बोर्ड का शुक्रवार दोपहर 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। इसमें दोनों परीक्षाओं में जनपद का कोई परीक्षार्थी हालांकि प्रदेश की मैरिट सूची में टॉपटेन में स्थान बनाने में सफल नहीं हो पाया है। हालांकि हाईस्कूल में जिला मेरिट सूची में 17वें एवं इंटरमीडिएट की घोषित परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में यह जनपद 26वां स्थान पर रहा। हालांकि इस बार घोषित परीक्षा परिणामों में जिला मेरिट सूची में नगर मुख्यालय के कॉलेजों के बजाय गांव-देहात की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया, वहीं हाईस्कूल परीक्षा में दिशा और दिव्यांशी ने संयुक्त रूप से जनपद टॉप किया। इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्रा अवनी सिंह जिले की टॉपर रही।
माध्यमिक शिक्षा परिषद् यूपी बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणामों में एक बार जनपद की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। शुक्रवार को आए परीक्षा परिणामों में इस बार 10वीं व 12वीं की कक्षाओं के नतीजों में मुजफ्फरनगर जनपद में 10वीं कक्षा में शाहपुर कस्बे के अमर नायक राहुल सिंह स्कूल की छात्रा दिशा ने जनपद टॉप करते हुए स्वयं को गुदड़ी के लाल के रूप में साबित किया। मजदूर की बेटी की इस सफलता पर पूरे जनपद को भी नाज है। इसके अलावा भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्रा दिव्यांशी यादव दूसरे स्थान पर रही। वहीं शुक्रवार को घोषित हुए 12वीं के नतीजों में एमडीएस विद्या मंदिर मिल मंसूरपुर की छात्रा अवनी सैन जनपद में टॉपर रही है, जबकि दूसरे स्थान पर किसान इंटर कॉलेज खरड़ के छात्र लव गर्ग रहे। तीसरे स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज बुड़ीना कलां की छात्रा दीपा रहीं। सफल हुए छात्र-छात्राओं ने खुशी मनाई। प्रदेश की हाईस्कूल की मेरिट में जिले को 17वां स्थान मिला है। 29574 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 26119 उत्तीर्ण हुए। परिणाम 92.69 प्रतिशत रहा। 12वीं के नतीजों में जिले को 26वां स्थान मिला है। जनपद में इस बार 28,149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से इस बार 22,867 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जनपद का परीक्षा परिणाम कुल 83.63 प्रतिशत रहा। जिले की हाईस्कूल टॉप टेन मेरिट सूची में शामिल 24 टॉपरों में एएनएस इंटर कॉलेज शाहपुर की छात्रा दिशा ने 93.67 प्रतिशत अंकोें के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्रा दिव्यांशी यादव ने 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रही। इसके अलावा अन्य टॉपर छात्र-छात्राओं में खतौली के शिशु शिक्षा निकेतन की छात्रा आलिशबा. 92.83 प्रतिशत, खामपुर के यूनिक इंटर कॉलेज की छात्रा आयशा ने 92.83 प्रतिशत, भोपा के जनता इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी ने 92.67 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा राधिका चौहान ने 92.67 प्रतिशत, श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज पुरकाजी की छात्रा अजका परवीन ने 92.67 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्रा वैष्णवी तायल ने 91.83 प्रतिशत, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र राघव ने 91.50 प्रतिशत एवं वंश कुमार ने 91.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर सूची में स्थान बनाया। वहीं होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जड़ौदा की छात्रा निवेदी ने 91.50 प्रतिशत, एमडीएस विद्या मंदिर मंसूरपुर के छात्र सूर्य प्रताप राठी ने 91.50 प्रतिशत, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जड़ौदा की छात्रा अंशिका ने 91.33 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा परी पाल ने 91.17 प्रतिशत, शिशु शिक्षा निकेतन खतौली की छात्रा मदीहा ने 91.17 प्रतिशत, तिसंग के हिमालयन हाईस्कूल के छात्र आदित्य ने 91.17 प्रतिशत, डीएवी इंटर कॉलेज आर्य समाज रोड की छात्रा सारा खां ने 91 प्रतिशत एवं डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली के छात्र रोहित कुमार ने 91 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अंतरा नामदेव ने 91 प्रतिशत, एवं पायल कुमारी ने 90.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा शाहपुर के आर्यवीर इंटर कॉलेज की छात्रा अंशी ने 90.83 प्रतिशत, राजकीय इंटर कॉलेज कवाल के शुभम ने 90.83 प्रतिशत एवं राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा की उन्नति त्यागी ने 90.67 प्रतिशत व शिशु शिक्षा निकेतन खतौली की छात्रा वैष्णवी कश्यप, 90.67 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद की टॉप टेन मेरिट सूची में स्थान बनाया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर जिले की इंटरमीडिएट की टॉपर सूची में एमडीएस विद्या मंदिर आईसी खान्नुपुर मिल की छात्रा अवनी सैन ने 90.40 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद टॉप किया। वहीं जिले में दूसरा स्थान किसान इंटर कॉलेज खरड़ के छात्र लवी गर्ग एवं राजकीय इंटर कॉलेज बुढ़ाना की छात्रा दीपा ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल किया। इसके अलावा तीसरे स्थान पर डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक शर्मा व एसडी कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा गार्गी मित्तल ने 89.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा चौथे स्थान पर जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया वर्मा ने 89 प्रतिशत, पांचवें स्थान पर बेहड़ा सादात के स्वामी ओमवेश इंटर कॉलेज की छात्रा पिंकी ने 88.80 प्रतिशत, डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा अनविशा सिंह एवं होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल जड़ौदा की छात्रा अनु सिंह ने जनपद में छठां स्थान हासिल किया। इसके अलावा टॉप टेन की सूची में 7वें स्थान पर डॉ. जाकिर हुसैन मैमोरियल इंटर कॉलेज खुड्डा की छात्रा जैनब बानो और 8वें स्थान पर वंशिका गिरी एवं नेहा सैनी ने 88.20 प्रतिशत और रामप्यारी हायर सैकेंड्री की छात्रा काजल तथा डॉ. जाकिर हुसैन मैमोरियल इंटर कॉलेज खुड्डा के छात्र फैज कमर ने दसवां स्थान प्राप्त कर जनपद के साथ विद्यालय का नाम रौशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वर्धमान में सैकड़ों खिलाड़ियों ने जीता चैम्पियंस का खिताब

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वर्धमान हॉस्पिटल में विश्व ख्याति प्राप्त डॉ मुकेश जैन के विशेष सहयोग से चैम्पियन आँफ चैंपियन्स जेपनीज काता कॉम्पटीशन का विशाल आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में दिल्ली से मुख्य अतिथि हाना स्पोर्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर मदन कुमार पधारे। वहीं महिला वर्ग में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अंजू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि

10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गाजियाबाद में 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित 10वीं सुकाई कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद के सेक्टर-15 स्थित वीआर ऑडिटोरियम में शोतोरियू यूनिक कराटे एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में देशभर

साइट विजिट के जरिए छात्रों ने जाना काम करने का तरीका

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से पी.आर.सी. कंस्ट्रक्शन, भोपा की एक निर्माण साइट पर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग तथा आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।यह कार्यक्रम संस्थान

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जनपद के तहसील एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद के समस्त तहसील एवं नगरीय चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण

ड्यूटी मे लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारी नपे, ADM F ने माँगा स्पष्टीकरण, विभागीय जाँच बैठाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईओसी (इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) कंट्रोल रूम में लगाई गई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय के

सनातन धर्म महाविद्यालय में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा विकसित भारत का दिखा जज्बा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के संयुक्त तत्वावधान में कल्चर ट्रैक का आयोजन आज बहुद्देशीय हाल में किया गया| इस कार्यक्रम में ज़िले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया| विद्यार्थियों ने कविता लेखन,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई