टाउनहाल म 30 करोड़ के 193 कार्यों को धरातल पर लाने की दिशा में आगे बढ़ी पालिका

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका में टैंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत के बाद रूकी विकास की गति को अब से रफ्तार मिलने की संभावना बढ़ गई है। शिवचौक के सौंदर्यकरण व पालिका मुख्यालय टाउनहाल में सड़क निर्माण के साथ करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से नगर में 193 विकास कार्यों को पालिका प्रशासन धरातल पर लाने के प्रयासों में जुटा है। इसके लिए 100 कार्यों के टैंडर डल चुके हैं और अब 93 कार्यों के लिए टैंडर देने को 25 अपै्रल तक का समय निर्धारित है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशन में पालिका क्षेत्र में अब विकास कार्यों के लिए इंतजार कर रहे लोगों की परेशानी खत्म होने जा रही है। बीते 30 जनवरी को आयोजित हुई पालिका बोर्ड बैठक में नगर विकास के लिए 55 वार्डों में सड़क, नाली, नाला व दूसरी जरुरतों को देखते हुए 193 निर्माण कार्यों को पारित कराया था। इसके बाद से इनके धरातल पर आने का इंतजार लोग कर रहे थे। इनमें मुख्य रूप से शिवचौक पर सौन्दर्यकरण कार्य, 17.20 लाख रुपए से टाउनहाल में डैन्स सड़क और साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग कार्य, 39.90 लाख रुपए से किदवईनगर प्लांट पर लिगेसी वेस्ट भूमि की बाउंड्री वॉल, जनकपुरी में डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा चबूतरा, कूकड़ा चौराहे पर चबूतरे पर पत्थर-रेलिंग लगाने का कार्य, झांसी रानी पार्क के पास चौड़ीकरण का डिजाइन, मौ. जनकपुरी श्मशान घाट में 12 लाख रुपये से कमरा, वेदी स्थल निर्माण, कूकड़ा में 33.33 लाख रुपए से पालिका भूमि में मिट्टी भराव, 15.50 लाख से शहर की सड़कों का पैंच वर्क, ईदगाह के सामने चबूतरा निर्माण, 55 वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शामिल हैं।
पालिका के कार्यवाहक एई कपिल कुमार ने बताया कि 30 जनवरी की बोर्ड बैठक में पारित किए 193 निर्माण कार्यों के लिए विभाग द्वारा टैंडर आमंत्रित किये गए हैं। इनमें 100 कार्यों के लिए 23 अपै्रल को टैंडर डालने की अंतिम तिथि थी और शेष 93 कार्यों के लिए टैंडर 25 अपै्रल तक आमंत्रित किये हैं। उन्होंने बताया कि 193 निर्माण कार्यों के लिए विभागीय एस्टीमेट के अनुसार 29 करोड़ 75 लाख 46 हजार 900 रुपये खर्च करने की योजना पालिका ने बनाई है। इनमें कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal