जीएसटी अधिकारियों से मिला व्यापारी प्रतिनिधिमंडल अनावश्यक व्यापारियों को परेशान न करने की उठाई मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। गुरूवार को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में सांत्वना गौतम संयुक्त आयुक्त कार्यपालक जीएसटी से मिला। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी विभाग द्वारा हो रही छापेमारी पर भारी रोष प्रकट किया। इस बीच पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि जिस तरह जिले में छोटे व्यापारियों के ऊपर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है वह किसी भी मायने में ठीक नहीं है। इससे पूरे जनपद में भय का वातावरण बना है।
जीएसटी अधिकारियों से हुई वार्ता में अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि सरकार को पहले ही इतना राजस्व जीएसटी के माध्यम से व्यापारी दे रहा है, उसके बाद भी उत्पीड़न हो रहा है। हम नहीं चाहते कि हम आमने-सामने हो। व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वार्ता में जिला महामंत्री प्रमोद मित्तल ने छोटी-छोटी दुकानों पर जा कर विभाग द्वारा समोसे के पत्ते गिनने, ढाबे वालों एवं जनरल स्टोर पर की गई छापेमारी को औचित्यहीन बताते हुए इन पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस दौरान अशोक बाटला ने भी रोष प्रकट करते हुए एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया, जिसमें जनपद में जीएसटी विभाग के अधिकारियों पर कानून ताक पर रखकर अपनी मनमानी करने के साथ खासतौर से जीएसटी अधिकारियों पर आए दिन बेवजह व्यापारियों को अब परेशान किए जाने के आरोप लगाते हुए रोक लगाए जाने की मांग की। उन्होंने मांग की कि व्यापारी को किसी भी कीमत पर परेशान न किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में जीएसटी के कर निर्धारण के डिप्टी कमिश्नर व असिस्टेंट कमिश्नर व्यापारियों को बेवजह का नोटिस भेज कर लगातार परेशान करने एवं बाद में व्यापारी को कार्यालय बुलाकर सौदेबाजी किए जाने की बात की। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से विश्वदीप गोयल, महेश चौहान, सुभाष चौहान, राकेश गर्ग, अजय सिंघल, दीपक नारंग, स्वराज वर्मा, नीरज बंसल, प्रेमी छाबड़ा, निशांत जैन, गोपाल मित्तल, प्रमोद त्यागी, प्रवीन धीमान, दिनेश बंसल, पुनीत सिंगल, सचिन त्यागी, अनिल तायल, विजेंद्र गोयल, ओमप्रकाश बजाज समेत अन्य तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal