दो पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल की कमाई का होगा अब आडिट

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में शासन स्तर से दो पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल में पालिका में हुई आय के लिए स्पेशल आडिट कराने के आदेशों को लेकर नई हलचल नजर आ रही है। इसमें सहारनपुर से आई विशेष टीम ने ईओ से मुलाकात कर उन्हें शासन के आदेश उपलब्ध कराते हुए आॅडिट के लिए संबंधित विभागों से रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा है। ईओ ने इसके लिए टीम से 15 दिन का समय मांगा है। इसके बाद आॅडिट कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।
बताया गया है कि शासन में हुई शिकायतों के बाद अब एक बार फिर से नगरपालिका परिषद् में स्पेशल आॅडिट का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस बार दो पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल व अंजू अग्रवाल के कार्यकाल में विभिन्न मदों में होने वाली पालिका आय के तमाम रिकॉर्ड खंगाले जायेंगे। इसके लिए एडी लेखा सहारनपुर के आदेश पर गठित दो सदस्यीय विशेष टीम ने गुरूवार को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात करते हुए शासनादेश की जानकारी दी और इस स्पेशल आॅडिट के लिए उनसे संबंधित विभागों से आय के सभी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा है। यह टीम अब वित्तीय वर्ष 2014, 2015 के साथ ही वित्तीय वर्ष 2017 से 2022 तक पालिका में गृहकर, जलकर, जल मूल्य, पार्किंग एवं अन्य ठेकों, सम्पत्ति हस्तांतरण, सम्पत्ति किराया सहित अन्य मदों में हुई आय का आॅडिट करने का काम करेगी। बताया गया कि टीम लोकायुक्त को हुई शिकायत में पालिका के लिपिकों की आॅडिट जांच करेंगी।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि एडी लेखा सहारनपुर से 2 सदस्यीय टीम पालिका में विशेष आॅडिट के लिए नामित की गई है। टीम के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और सम्बंधित वित्तीय वर्षों में पालिका द्वारा अर्जित की गई आय के रिकॉर्ड मांगे हैं। इसके लिए कर निर्धारण अधिकारी को आदेशित कर दिया है कि टीम को वो करीब 15 दिन के भीतर सम्बंधित वर्षों की आय से जुड़े दस्तावेज और अन्य पत्रावलियां उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई