जनपद में दस्तक अभियान के तहत 171 घरों में मिला डेंगू लार्वा

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर में मौसम में जारी बदलाव के बीच अब जिले में डेंगू के साथ ही मलेरिया की दस्तक के बीच इससे जुड़े मामले प्रकाश में आने लगे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी एक भी डेंगू-मरीज सामने नहीं आने का दावा किया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की जांच में जनपद के 171 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है, जिसे नष्ट कर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा जनपद में 13 हजार से अधिक घरों में इस लार्वा की जांच की जा चुकी है।
गर्मी की दस्तक व मौसम में जारी बदलाव के बीच प्रदेश के विभिन्न जनपदों में डेंगू के मरीज सामने आने लगे हैं। जनपद में इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी संचारी रोग अभियान के साथ ही मरीजों की पहचान के साथ डेंगू को पनपने से रोकने के लिए घरों में जमा पानी की जांच करने के साथ डेंगू का लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराना शुरू कर दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि जनपद में दस्तक अभियान शुरू है, इस अभियान के तहत जनपद में कुल 2184 आशाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां धरातल पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके तहत कर्मचारी घर-घर पहुंच रही हंै। अभी तक टीम ने डेंगू लार्वा नष्ट करने के लिए 13,639 घरों में जांच की है, जहां उन्हें पानी भरा मिला है। इस दौरान 171 घरों में लापरवाही भी सामने आई है। इन घरों में डेंगू लार्वा मिला है, जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नष्ट कराया है। इसके साथ लोगों को डेंगू और मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए भी जागरूक किया गया। लोगों को बताया कि अपने घर व आसपास पानी का जमाव नहीं होने दें। इसमें डेंगू कर लार्वा पैदा होता है, जिससे मच्छरों की प्रजनन बढ़ने के बाद डेंगू और मलेरिया की बीमारी फैलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई