जनपद में जनपद में 1100 सरकारी दफ्तरों एवं भवनों पर लगे स्मार्ट मीटर

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी में पॉवर कारपोरेशन ने बिजली बिलों को कम करने के लिए खपत के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कराने के साथ उपभोक्ता को बिजली ग्रिड की स्थिति के बारे में जानकारी सीधे उपलब्ध कराने को स्मार्ट मीटर से जोड़ने का अभियान छेड़ा हुआ है, ताकि इसके प्रदर्शन व ग्राहकों में सेवा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। जनपद में बड़े स्तर पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य इन्हीं पवित्र भावनाओं के साथ चल रहा है। अभियान की इस कड़ी में प्रथम चरण में सरकारी कार्यालय और भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अभी तक 1100 सरकारी दफ्तरों और भवनों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, इसमें सभी बिजलीघर भी शामिल है। इसके साथ ही करीब 300 सरकारी दफ्तरों और भवनों पर स्मार्ट मीटर लगने शेष रह गए हैं।
पॉवर कारपोरेशन की ओर से स्मार्ट मीटर के बूते बिजली ग्रिड की स्थिति जानने के साथ ग्राहकों के लिए सेवा प्रदर्शन व गुणवत्ता में सुधार करने की पवित्र मंशा के तहत अभियान शुरू किया है। इसके जरिए यह ग्राहकों को यह देखने में भी सक्षम बनाता है कि उनकी बिजली खपत की आदतें बिजली बिलों को कैसे प्रभावित करती हैं और इस तरह से अपनी जरूरतों के लिए सबसे उपयुक्त टैरिफ चुनकर ऊर्जा दक्षता उपायों के माध्यम से राशि को कम करके खपत का प्रबंधन आसानी से कर सकती हैं। पॉवर कारपोरेशन की ओर से जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की दिशा में शुरू अभियान के बीच सरकारी दफ्तरों के साथ भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने की तैयारी की है। इस कड़ी में पॉवर कारपोरेशन द्वारा सभी बिजलीघरों पर स्मार्ट मीटर लगाए हंै। शहरी और देहात क्षेत्र के इन बिजलीघरों पर स्मार्ट मीटर को लगाने का विभागीय अफसरों के द्वारा दावा किया गया है। बिजली विभाग द्वारा इस कड़ी में अभी तक जनपद में 1100 सरकारी दफ्तरों और भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हंै। भविष्य में रिचार्ज होने पर ही इन स्मार्ट मीटरों में बिजली की सप्लाई चालू होगी। इसके अलावा शेष 300 सरकारी दफ्तरों और भवनों पर स्मार्ट मीटर लगने बाकी हंै। जिसमें सबसे अधिक टाउन हाल क्षेत्र के दफ्तर एवं सरकारी भवन शामिल हैं। चर्चा है कि टाउन हाल क्षेत्र में स्थित कुछ सरकारी दफ्तरों और भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद बना हुआ है। जिसके कारण अभी तक यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए हैं।

इन्होंने कहा-
मुख्य अभियंता विद्युत पवन अग्रवाल ने बताया कि जनपद में सभी सरकारी दफ्तरों और भवनों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जनपद में करीब 1400 सरकारी दफ्तरों और भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक करीब 1100 सरकारी दफ्तरों व भवनों पर स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई