समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। इसलिए निरंतर प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार वापसी कर रही है। चौधरी ने भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल देश भक्त व्यापारियों का संगठन है और प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए सरकार के साथ खड़ा है। नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक स्वयं सहायता समूह सरिता त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी प्रदान की है। उसका पूरी निष्ठ से पालन करेंगी। देश हित में भाजपा का सरकार में रहना अति आवश्यक है। देश को उन्नति व विकास के मार्ग पर चलने के लिए भाजपा की सरकार की पुनः वापसी जरूरी है। किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा व्यापारी, किसान, मजदूर सहित हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। पार्टी की सबका साथ सबका विकास नीति को आगे बढ़ायेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला सदस्य नरेन्द्र चौहान ने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्य करेगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष पंकज सवन्नी, विजय धीमान, संजीव कुमार, राजकिरन, संतोष यादव, रिम्पी गर्ग, बसंत कुमार, अविनाश ठाकुर, श्याम धीमान, प्रवीण सक्सेना, अरविंद कुमार, रवीश कुमार, अरविन्द चौहान, नरेंद्र चौहान, दीपक राणा, ललित आदि मौजूद रहे।

एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया पर डॉ. ललित के. भनोट के दीर्घायु होने की कामना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार एवं स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय एथलेटिक्स के वरिष्ठ खेल प्रशासक एवं मार्गदर्शक डॉ. ललित के. भनोट का जन्मदिवस एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विश्व प्रसिद्ध

सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल एवं राजलोक कालोनी अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। प्रैस को जारी बयान में विपिन गुप्ता ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग उत्तराखंड के अधीन आने वाली सराय बाईपास रोड पिछले लगभग 7

हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने किया स्मैक समेत तस्कर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस ने स्मैक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करों पर

एक लाख की लूट मामले में लक्सर पुलिस ने दबोचे चार आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भैंस खरीदने गए शख्स से एक लाख रूपए की लूट के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी महिला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महिला ने ही पीड़ित को कैश लेकर

विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार युवाओं की जायज मांगों को भी नहीं सुन रही हैं। पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग किया गया। ऐसे में मुख्यमंत्री युवाओं से कौन सा संवाद करना

हरिद्वार रोटरी क्लब ने कांवड़ियों को वितरित किया जूस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामाजिक संस्थाएं गंगा जल लेने आने वाले कांवड़ियों की सेवा में जुट गयी है। शनिवार को रोटरी क्लब हरिद्वार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कावंड़ियों को जूस वितरित किया। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष नीलमाधव साहू ने कहा कि सभी को कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal