मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को
इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का भव्य समापन किया गया। समापन अवसर पर अखंड हरि नाम जाप में शामिल रही सभी माताओं भाइयों बहनों ने भजन कीर्तन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री कुंजबिहारी जी की आरती के उपरान्त कार्यकम का समापन किया गया। इस अवतर पर मुख्य यजमान के रूप में पूर्व विधायक आशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मितल, अंकित गर्ग, समाजसेवी सोम प्रकाश कुच्छल, सुरेन्द्र बसल नरेन्द्र कुमार एवं अन्य सभी भक्तों का मन्दिर समिति के अध्यक्ष हरीशंकर तायल, मंत्री कुलदीप, कोषाध्यक्ष सुनील तायल, संजीव विनोद कुमार आदि ने पटका पहनकर स्वागत किया गया इस अवसर पर पूरे एक माह तक कीर्तन में शामिल रही सभी महिलाओं एवं ग्रुपों का श्री बालाजी धाम सेवा समिति द्वारा सम्मान कर कर प्रसाद वितरण किया गया।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.






