एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था। प्रतियोगिता में बीबीए, बीसीए, बीएससी (कम्प्यूटर साइंस) एवं बीएफए विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने योग, स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन एवं फिटनेस जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत पोस्टरों ने योग के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र कला है। यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। युवाओं को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।” बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि “ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता तथा सकारात्मक सोच को विकसित करने का कार्य करती हैं। योग के माध्यम से युवा वर्ग एक स्वस्थ एवं सफल भविष्य का निर्माण कर सकता है।” बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायल ने अपने संबोधन में कहा कि “आज के तकनीकी एवं व्यस्त जीवन में योग मानसिक तनाव को दूर करने तथा एकाग्रता बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए।” कार्यक्रम के सफल आयोजन में बी. एफ. ए. विभाग के कुमार वैभव ने विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से योग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अत्यंत आकर्षक एवं रचनात्मक पोस्टरों का निर्माण किया, जिनमें योग के विभिन्न आयामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कुमार वैभव ने कहा कि कला समाज में जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम है तथा योग जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुँचाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों का अवलोकन किया गया तथा उनकी रचनात्मकता की सराहना की गई। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति को भी एक नया मंच प्रदान किया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal