विकास भवन में बायो सीबीजी प्लांटों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जैव ऊर्जा नीति-2022 के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में बायो सीबीजी प्लांटों के संबंध में आ रही तमाम समस्याओं के निराकरण को विकासकर्ताओं व अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। जनपद में 4 अदद सीबीजी प्लांट क्षमता 26.3 टन कार्यशील तथा 3 अदद सीबीजी प्लांट क्षमता 19.5 टन के इस बीच निमार्णाधीन है।
बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी गौशालाओं से गोबर क्रय किया जाये। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया संपादित किए जाने व सीबीजी प्लांट के प्रतिनिधियों को किसानों से संपर्क कर अधिक से अधिक नेपियर घास उत्पादन कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान विकासकर्ताओं द्वारा जिले में प्रेसमड की कीमत समान करने का अनुरोध किया गया।

डीएम ने शुगर मिल के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रेसमड की कीमत समान रखने का आश्वासन दिया गया। बैठक में सीडीओ संदीप भागिया द्वारा परियोजना प्रभारी यूपीनेडा भजन सिंह को विद्युत एवं राजस्व विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों से समन्वय कर विकासकर्ताओं/वैण्डर्स की समस्याओं का समाधान ससमय कराने हेतु निर्देश दिये। बैठक में एसडीएम सदर निकिता शर्मा, जिला गन्ना अधिकारी, उप कृषि निदेशक कार्यालय से सोमपाल, जिला उद्योग अधिकारी के साथ इंडियन पोटाश के सहायक मैनेजर रमेश शर्मा, मै. गिरवर एंड संस बायो एनर्जी, मै. पीएस ग्रीन गैस, मै. बायोस पार्क एनर्जी, मै. ग्रीन हाउस, मै. एमएसटी रिसोल्यूशन इंडिया, मै. रेनफ्यूल्स एनर्जी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal