जाट महासभा ने सौंपा ज्ञापन, जाट फिल्म को टैक्स फ्री कराने की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। जाट फिल्म को टैक्स फ्री कराने की मांग को लेकर बुधवार को जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान, जयवीर सिंह व महासचिव ओमकार अहलावत के नेतृत्व में दर्जनों अन्य पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जाट महासभा ने उक्त ज्ञापन में कहा कि जाट फिल्म समाज और राष्ट्र के अन्दर हो रहे अत्याचारों को खत्म करने का सन्देश देती है।
यह फिल्म महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत प्रेरणादायक है। इस फिल्म में पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने और उनकी रक्षा करने का सन्देश दिया गया है। इस फिल्म में एक देशभक्त व्यक्ति पीड़ित लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़ा होता है। इस तरह की फिल्म को टैक्स फ्री करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जाट फिल्म को देख सकें और उसकी कहानी से प्रभावित होकर देश व हिन्दू समाज में योगदान के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से समाज में यह भी संदेश जाता है कि शोषित और पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा इसकी कहानी राष्ट्रभक्ति का संदेश देती है। अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि इसलिए ही जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि यूपी में जाट फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में जाट महासभा के पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal