मुजफ्फरनगर। आगामी सोमवार 7 अप्रैल को प्रात:10 बजे से सायं 4 बजे तक नगरीय क्षेत्र के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 33 केवी लाइन के नगर क्षेत्र में जर्जर तारों और खंभों के प्रतिस्थापन कार्य के चलते किया जा रहा है। शनिवार को इस संबंध में विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र टीपी नगर को पोषित करने वाली लाइन के कार्य के बीच बंद रखा जाएगा।
विद्युत विभाग के अनुसार इस कार्य के चलते सोमवार को मुख्य रूप से सिद्धबली फर्नेस, रुड़की रोड, अरेवा और सुजडू से जुड़े 33 केवी लाइनें प्रभावित रहेंगी। इसके चलते गांधी नगर, शांति नगर, तुलसी नगर, कूकड़ा, टीपी नगर, भोपा रोड, रुड़की रोड, आनंदपुरी, रामपुरी, एकता विहार एवं सुजडू आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने इस असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद प्रकट करते हुए सहयोग की अपील की है।

सनातन धर्म कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तृतीय दिवस पर ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान’ विषय पर कार्यशाला आयोजित
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाइयों के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तृतीय दिवस पर ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान’ विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, उनमें नैतिक मूल्यों एवं






