हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई—69 चालान, 9 वाहन सीज

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। उपलब्ध कार्रवाई विवरण के अनुसार 69 चालान किए गए तथा 9 वाहन सीज किए गए। अभियान के दौरान श्यामपुर, ऋषिकुल, जगजीतपुर, मिस्सरपुर, देवपुरा, सिडकुल एवं अन्य क्षेत्रों में वाहनों की जाँच की गई। मालवाहक वाहनों, बस, मोटर कैब, ई-रिक्शा, तिपहिया एवं दोपहिया वाहनों में पाए गए उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।

ओवरलोडिंग और परमिट उल्लंघन पर सख्ती
चेकिंग में मालवाहक वाहन में ओवरलोडिंग, यात्री वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठाने, बिना वैध परमिट संचालन तथा बस में परमिट शर्तों के उल्लंघन के मामले सामने आए। मालवाहक वाहन में यात्रियों को ढोने पर भी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के संकेत की अनदेखी करने वालों पर भी चालान
जाँच के लिए दिए गए संकेत पर वाहन न रोकने और निर्देशों की अवहेलना करने के मामलों में भी चालान दर्ज किए गए। बिना प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, बिना बीमा संचालन तथा आवश्यक वाहन अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर भी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त गलत लेन में वाहन चलाने, प्रतिबंधित स्थान पर वाहन खड़ा करने, निर्धारित मानक के अनुरूप पंजीयन चिह्न प्रदर्शित नहीं करने तथा रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने जैसे उल्लंघनों पर चालान किए गए। कर संबंधी अभिलेख एवं उत्तराखंड प्रवेश उपकर प्रस्तुत नहीं करने के मामले भी कार्रवाई के दायरे में आए।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
त्योहारी सीजन में बढ़ती आवाजाही के मद्देनजर सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन के लिए नियमों का पालन आवश्यक है। वाहन चालकों एवं संचालकों से अपील है कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी अथवा माल न ढोएँ, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज वैध रखें और चेकिंग के दौरान सहयोग करें। यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन करते हुए ही वाहनों का संचालन करें।

भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्म जयंती समारोह एवं संगोष्ठी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ‘लौह पुरुष’ भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस गोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा शगुन पाल ने एथलेटिक्स में लहराया परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के नई मण्डी क्षेत्र में स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार 28 अक्टूबर को प्रार्थना सभा में ई-कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति

परीक्षाओं, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र निर्धारित बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों के

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल जिम्मेदारी विषय पर कार्यशाला आयोजित

जड़ौदा, मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक करने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सही, सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की जानकारी देने के उद्देश्य से ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता जागरूकता एवं डिजिटल जिम्मेदारी कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शुभी

मंत्री कपिल देव और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच हुई माइक खींचतान की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने मुजफ्फरनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच हुई माइक खींचतान की घटना, सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और आचरण के महत्व पर एक गंभीर बहस को लेकर अपने विचार साझा किए

इनरव्हील चैम्बर की करवा चौथ सभा “सजना है मुझे सजना के लिए”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर की करवा चौथ सभा “सजना है मुझे सजना के लिए” गाँधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित क्रिस्टल में धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिप्रा गुप्ता एवं योगिता अरोरा द्वारा इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम का सशक्त सञ्चालन चेतना सेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन एवं प्रायोजक योगिता अरोरा,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई