भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा शगुन पाल ने एथलेटिक्स में लहराया परचम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के नई मण्डी क्षेत्र में स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार 28 अक्टूबर को प्रार्थना सभा में ई-कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन, कंप्यूटर, चार्जर, बैटरी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनुपयोगी हो जाने पर उत्पन्न होने वाला ई-कचरा पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसे सामान्य कचरे से अलग रखना, खुले में न जलाना तथा अधिकृत ई-कचरा संग्रहण केंद्रों और पुनर्चक्रणकर्ताओं तक पहुँचाना आवश्यक है। डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण को प्रोत्साहित करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जागरूकता और छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा बहन शगुन पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं। दिनांक 23 अक्टूबर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रानीपुर, हरिद्वार में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शगुन पाल ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 100 × 400 मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने छात्रा शगुन पाल को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शगुन पाल की इस सफलता में विद्यालय की खेल शिक्षिकाओं शशि प्रभा, सीमा सिंह एवं सपना पुंडीर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं निरंतर प्रोत्साहन ने छात्रा की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समस्त विद्यालय परिवार ने छात्रा शगुन पाल तथा खेल शिक्षिकाओं को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि छात्रा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाती रहेगी। प्रधानाचार्या डॉ वंदना शर्मा के निर्देशन में आयोजित विद्यालय की इन दोनों गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन, परिश्रम, खेल भावना और सामाजिक चेतना का विकास भी उतना ही आवश्यक है।

भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्म जयंती समारोह एवं संगोष्ठी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ‘लौह पुरुष’ भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस गोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय

हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई—69 चालान, 9 वाहन सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। उपलब्ध कार्रवाई विवरण के अनुसार

परीक्षाओं, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र निर्धारित बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों के

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल जिम्मेदारी विषय पर कार्यशाला आयोजित

जड़ौदा, मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक करने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सही, सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की जानकारी देने के उद्देश्य से ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता जागरूकता एवं डिजिटल जिम्मेदारी कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शुभी

मंत्री कपिल देव और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच हुई माइक खींचतान की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने मुजफ्फरनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच हुई माइक खींचतान की घटना, सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और आचरण के महत्व पर एक गंभीर बहस को लेकर अपने विचार साझा किए

इनरव्हील चैम्बर की करवा चौथ सभा “सजना है मुझे सजना के लिए”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर की करवा चौथ सभा “सजना है मुझे सजना के लिए” गाँधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित क्रिस्टल में धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिप्रा गुप्ता एवं योगिता अरोरा द्वारा इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम का सशक्त सञ्चालन चेतना सेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन एवं प्रायोजक योगिता अरोरा,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई