मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने मुजफ्फरनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच हुई माइक खींचतान की घटना, सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और आचरण के महत्व पर एक गंभीर बहस को लेकर अपने विचार साझा किए है।

उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में हुई इस प्रकार की घटना पर सपा नेता राकेश शर्मा को अपने इस व्यवहार पर आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। क्योकि सामाजिक विश्लेषकों का मानना है कि जब कोई नेता सार्वजनिक मंच पर गलत व्यवहार करता है, तो वह न केवल अपनी छवि को नुकसान पहुँचाता है बल्कि अपनी पार्टी की साख पर भी असर डालता है। सार्वजनिक जीवन में गलतियाँ किसी से भी हो सकती हैं, लेकिन उन गलतियों को स्वीकार करना और उन पर आत्मचिंतन करना एक परिपक्व राजनेता की पहचान होती है। यह प्रक्रिया भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटनाओं को रोकने और सार्वजनिक बहसों के स्तर को सुधारने में मदद करती है। सपा नेता राकेश शर्मा के साथ हमारा एक बड़े भाई जैसा आत्मीय संबंध है। एक बड़े भाई या मार्गदर्शक के रूप में हमारा यह सोचना कि उन्हें अपने आचरण पर आत्मचिंतन करना चाहिए, पूरी तरह से स्वाभाविक और सकारात्मक है। हम उम्मीद करते है कि एक अनुज (छोटे भाई) के रूप में सपा नेता राकेश शर्मा हमारी बात को अधिक गंभीरता और आदर के साथ सुनेगें।

इनरव्हील चैम्बर की करवा चौथ सभा “सजना है मुझे सजना के लिए”
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर की करवा चौथ सभा “सजना है मुझे सजना के लिए” गाँधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित क्रिस्टल में धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिप्रा गुप्ता एवं योगिता अरोरा द्वारा इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम का सशक्त सञ्चालन चेतना सेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन एवं प्रायोजक योगिता अरोरा,






