भाजपा स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष ने गिनाई पार्टी की उपलब्धि

Share :

मुजफ्फरनगर। भाजपा के स्थापना दिवस पर गांधीनगर भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने पार्टी की नीतियों को मीडिया से साझा करते हुए विधानसभा चुनाव 2027 में पिछले चुनाव में रही खामियों को दूर करते हुए पार्टी को सभी सीटों पर जीत हासिल कराने का दावा किया। उन्होंने स्वीकार किया कि लोकसभा के चुनाव में इस बार कुछ खामियां रही, जिसके कारण पार्टी का जिले में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन लोकसभा चुनाव से सीख लेकर मीरांपुर चुनाव में बनाई गई रणनीति 2027 में अपनाते हुए कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग से बड़ी मजबूती से लड़ा जाएगा।
रविवार को भाजपा के 45 वर्ष पूर्ण होने पर गांधीनगर पार्टी कार्यालय पर नगर विधायक एवं यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से पार्टी के ध्वज को लहराते हुए बड़ी राजनीतिक पार्टी की मजबूती का गर्व कर मिलकर काम करने की शपथ ली। पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सैनानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केवल 2 ही सीट मिली थी, लेकिन आज केन्द्र के साथ 19 राज्यों में भाजपा व उसके सहयोगी दलों की वर्तमान में सरकार है। भाजपा ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछडा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा बनाकर पार्टी को मजबूती दी है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 वर्षों में हुए कुल 42 उपचुनाव में भाजपा ने 74 प्रतिशत स्ट्राईक रेट के साथ 32 सीटों पर जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता घर घर जाकर सम्पर्क कर रहे हैं। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, संजय गर्ग, श्रीमोहन तायल, सुधीर खटीक, शरद शर्मा, संजय गर्ग, डॉ. देशबन्धु तोमर, सुनील दर्शन, पवन अरोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal