धूमधाम के साथ निकाली गई नई मंडी में श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर की ओर से श्रीराम नवमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान श्री रामलीला के कलाकारों और अन्य भक्तों ने भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर संपन्न कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पूर्ण आस्था व श्रद्धाभाव के साथ पूजन किया। इससे पूर्व रामलीला मैदान में प्रात: बेला में मानस कल्याण परिषद की ओर से श्री सुन्दर कांड यज्ञ पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना के साथ ही भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया।


रविवार में श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन व पूर्व सभासद विकल्प जैन के नेतृत्व में भगवान श्री राम जन्मोत्सव पूर्ण आस्था व उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। सवेरे मानव कल्याण परिषद् के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा ने टीम के साथं श्री सुन्दर काण्ड पाठ यज्ञ किया, जिसमें सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। यज्ञमान सुरेन्द्र भाटिया ने सपत्नीक पूजन कराया। इसके बाद संपन्न कार्यक्रम में नगर विधायक एवं योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप तथा मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ आदि तमाम अतिथियों का मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन ने श्री राम के नाम का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन करने के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया। इसके उपरांत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम की आरती करने के साथ केक काटकर हर्ष व्यक्त किया। इसके बाद प्रसाद वितरित करते हुए श्रीराम के जयघोष के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इस बीच रथ पर भगवान श्रीराम के साथ उनके तीनों भाई सवार हुए और भक्तों का कल्याण करने के लिए नई मंडी क्षेत्र का भ्रमण किया। शोभायात्रा का कई स्थानों पर भक्तों ने पुष्प वर्षा करते हुए चारों भाईयों का स्वागत किया और जय श्रीराम के जयघोष से आकाश गुंजायमान रहा। मंडी क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर उक्त शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड पटेल नगर में पहुंचकर संपन्न हुई। श्रीराम का पूजन पंडित बिजेन्द्र मिश्रा ने संपन्न कराया। इस दौरान उद्यमी भीम कंसल, नरेन्द्र गोयल, अनिल लोहिया, ललित महेश्वरी, अचिन्त मित्तल, विशाल गर्ग, संजय गर्ग के अलावा सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रविकांत शर्मा, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, सतीश कुकरेजा, अमित पटपटिया, मोहित मलिक, विनीत कुमार, सुन्दर सिंह, ललित कुमार, कपिल पाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के सुरेन्द्र मंगल, पंकज शर्मा, अमित भारद्वाज, जितेंद्र नामदेव, गोविन्द शर्मा, नारायण ऐरन, मीना ऐरन, ज्योति ऐरन, विजय मित्तल, अंशुल गुप्ता, कन्दर्प ऐरन, शार्दुल जैन, मनोज पाटिल, रामपाल, वैभव जैन और संजय शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई