मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में चल रही मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पॉचवे व अंतिम दिन फाइनल मैच खेला गया। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की क्रिकेट टीम ने एसडी (पीजी), मुजफ्फरनगर की टीम को 73 रनों से हराकर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरूष वर्ग) का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ, विशिष्ट अतिथियों में मनोज पुंडीर, बीसीसीआई सदस्य, सचिव मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डा0 विनीत कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमोद कुमार तथा अन्य शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की ओर से आब्जर्वर/सेलेक्टर के रूप में डा शरद चौधराी, प्राचार्य, गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज, बेहट, सहारनपुर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुये प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग, श्रीराम कॉलेज ने बताया कि आज मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसडी(पीजी), कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया।
श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में चल रही मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता में पॉचवे दिन प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसडी(पीजी), कॉलेज, मुजफ्फरनगर और श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की टीम ने ताबतोड बल्लेबाजी कर 20 आवर्स में 9 विकेट खोकर 157 रनों का विशाल स्कोर खडा कर दिया। श्रीराम कॉलेज की ओर से सर्वाधिक रन हर्षित नामदेव ने 48 बॉलो पर 50 रन बनाये। वही रनो का पीछा करने उतरी विपक्षी टीम एसडी(पीजी), कॉलेज, मुजफ्फरनगर के खिलाडी श्रीराम कॉलेज के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाये तथा जल्दी-जल्इी आउट हो गये। इस तरह एसडी(पीजी) मुजफ्फरनगर की टीम 15 ओवर्स में 84 रन ही बना पाई। एसडी(पीजी) मुजफ्फरनगर की ओर से मौ0 हमजा ने 3.4 ओवर्स में 18 रन देकर 03 विकेट लिये। इस तरह श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की टीम ने एसडी(पीजी), मुजफ्फरनगर की टीम को 73 रनों के विशाल स्कोर से हराकर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की क्रिकेट(पुरूष वर्ग) का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर टीम कोच अमरदीप शर्मा, तथा टीम मैनेजर तरूण वर्मा सहायक प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा विभाग रहे। प्रतियोगिता में अम्पायर मौ0 शोएब और पलक शर्मा रहे तथा स्कोरर जयसाहनिया तथा विशु रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ,ने विजयी टीम का उत्साहवर्द्वन किया तथा टीम के सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मनोज पुंडीर, बीसीसीआई सदस्य ने विजयी टीम के सभी खिलाडियों को उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0एससी कुलश्रेष्ठ ने प्रतियोगिता में विजयी श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम का उत्साहवर्द्धन किया तथा भविष्य में भी ऐसा प्रदर्शन करने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह बडे गर्व एवं हर्ष की बात है कि श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम ने मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट(पुरूष वर्ग) का खिताब जीता है।
इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि श्रीराम कॉलेज ने मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रच दिया है। यह खेल के प्रति उनकी लगन तथा निरन्तर प्रयास करने के कारण ही सम्भव हो सका है। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डा0 विनीत कुमार शर्मा ने विजयी टीम के सभी खिलाडियों को शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।

भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्म जयंती समारोह एवं संगोष्ठी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ‘लौह पुरुष’ भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस गोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय






