चाट बाजार के दुकानदारों ने किया पालिका में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर। टाउनहाल रोड पर लगने वाले चाट बाजार को इस बार पालिका प्रशासन द्वारा बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को दर्जनों फुटकर दुकानदारों ने निर्णय का विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया। नगर पालिका प्रशासन के इस निर्णय से दुकानदारों के समक्ष कारोबार का संकट गहरा गया है, जिसमें पालिका यहां से चाट बाजार को हटाने की तैयारी कर रही है। चाट बाजार बंद होने के चलते इन अस्थाई दुकानदारों ने नगरपालिका पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
लंबे समय से नगरपालिका की दीवार से सटे चाट बाजार को इस बार बंद किए जाने के निर्णय से अस्थाई दुकानदारों के सामने बड़ा आर्थिक संकट गहरा गया है। शनिवार को तमाम अस्थाई दुकानदारों ने नगरपालिका में पहुंच अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि टाउनहाल रोड पर खड़े होकर वे रेहडा पटरी लगाते हुए फल, आईसक्रीम, चाऊमीन, बर्गर-चाट, मोमोज व रेडीमेंट गारमेन्ट व फड़ पर स्टील के छोटे बर्तन आदि का कार्य करते है। उन्होंने बताया कि इसी काम से अपने परिवार का गुजारा कर रहे परिवारों के सामने नगर पालिका प्रशासन के इस निर्णय से आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि उक्त स्थान पर आगे भी कार्य करने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि दुकानदार अपने परिवार का गुजारा कर सकें। इस दौरान निखिल, पंकज, मोनू, प्रमोद, मौहम्मद सुलेमान, ईश कौशल, राजपाल, देवेंद्र, जोगिंदर, चतरपाल, आशू कुमार, शहजाद, करण कुमार, विवेक, रजत सैनी, अभिषेक सैनी, फारुक काबिल, मर्थक, अतुल, सुलतान, राजू, अंकुर, असलम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal