सोमवार को एमपीएल का स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा आगाज

Share :

मुजफ्फरनगर। शनिवार को मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से चेयरमैन भीम कंसल ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग टी-20 का सोमवार 7 अप्रैल को मंडलायुक्त अटल कुमार राय करेंगे। इस बीच डीएम उमेश मिश्रा एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एवं यूपी के रणजी ट्रॉफी चयन समिति के प्रवीण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। इसके साथ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक डॉ. युद्धवीर सिंह एवं क्रिकेट डेवलपमेंट समिति के चेयरमैन राकेश मिश्रा उद्घाटन पर मौजूद रहेंगे। पूर्व आईसीसी पैनल के अंपायर अनिल चौधरी जो इस टूर्नामेंट के ब्रांड अम्बेसडर बनाए गए है वो भी 9 अप्रैल को यहां पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करेंगे।
शनिवार को श्री गणपतिधाम खाटू श्याम मंदिर में मीडिया से वार्ता करते हुए एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि कानपुर के बाद मुजफ्फरनगर में होने वाली एमपीएल में पहली बार नगर में अम्बा वारियर्स, बिंदल स्ट्राइकर्स, वसुंधरा सुपरकिंग्स, सिल्वरटोन टाइगर्स, एमएमसी टाइटन्स, आरपीएल राइडर्स, एमजी स्टारर्स और जीएनसीसी रॉयल्स शामिल है। उन्होंने कहा कि चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में इस बार एमपीएल विजेता को ट्रॉफी और 1 लाख रुपए कैश प्राइज से नवाजा जाएगा। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जनपद के क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार प्लेटफॉर्म में कुल 8 टीमों के रूप में 120 खिलाड़ियों में से 104 खिलाड़ी मुजफ्फरनगर एवं शामली से हैं, वहीं अन्य 16 खिलाड़ी नजदीकी जनपदों से उच्च स्तर की क्रिकेट खेल चुके हंै। उन्होंने बताया कि एमपीएल के सभी मैचों का 08 कैमरों से लाइव प्रसारण होगा, जिसे 200 से ज्यादा देशों में देखा जा सकेगा। मैदान पर नजदीकी निर्णयों के लिए थर्ड अंपायर की उपलब्धता के साथ मैच का स्कोर जानने के लिए एप्प के माध्यम से बॉल टू बॉल जाना जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मैचों के दौरान क्रिकेट इंटिग्रिटी और मूल भावना को बनाये रखने के लिए एन्टी करप्शन अधिकारी नियुक्त किये गए है। 6 अप्रैल को शाम 4 बजे सभी टीमों के कप्तान, कोच व मैनेजर सहित टीम प्रायोजक को एक बैठक में एमपीएल के नियमों से अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एमपीएल में सभी मैच में मैन आॅफ द मैच को 1000 रुपये और ट्रॉफी और मैन आॅफ द सीरीज को 5000 रुपए बेस्ट बल्लेबाज और गेंदबाज को 2-2 हजार रुपये कैश मनी से एचटी के मीडिया द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं उपविजेता को लीग में 50,000 रुपए कैश दिया जाएगा। चारों टीमों के सेमी फाइनल में आने वाले खिलाड़ी भी व्यक्तिगत इनाम के हकदार होंगे। उन्होंने बताया कि एमपीएल में उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च अंपायर पैनल में शामिल रवि कौशिक, शाहिद मौहम्मद व आदिल तथा स्कोरर अपूर्व यादव यहां इस बार आधिकारिक आॅफिशियल्स होंगे। वहीं स्टेडियम के मैदान और पिच को उच्च स्तर का बनाने के लिए बीसीसीआई के क्यूरेटर रविन्द्र चौहान की देखरेख में पिच को बनाया जा रहा है। कॉमेंट्री के लिए इलाहाबाद के अनवर सिद्दीकी को विशेष रूप से बुलाया है। इस दौरान संजय शर्मा, कुशलपाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी, अरशद, रवि एवं रजत गोयल, जेपी गोयल आदि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई