मुजफ्फरनगर। काली नदी किसान समिति की संपन्न बैठक में गांव खांजापुर में स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर विचार मंथन किया गया और काली नदी पर पुल निर्माण कराए जाने की मांग प्रमुखता के साथ भाजपा नेताओं एवं प्रशासन के सम्मुख उठाए जाने का निर्णय लिया गया।
काली नदी किसान समिति के बैनर तले शुक्रवार को संपन्न बैठक की अध्यक्षता हुमा अंसारी एवं संचालन इशरत जहां व कुसुम पाल ने संयुक्त रूप से किया। इस बैठक में समिति अध्यक्ष विजय कश्यप ने बताया कि काली नदी पर पुल बनाए जाने की मांग लेकर बीते दस वर्षों से स्थानीय लोगों के साथ समिति करती आ रही है। उन्होंने स्थानीय किसानों एवं क्षेत्र के लोगों की समस्या के निदान के लिए शासन-प्रशासन से काली नदी पर अविलंब पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की। इस दौरान आसमा, इकरा, अफसाना, मंजू, हमीदा, ऊषा, नादिरा, प्रवीण, अंगूरी देवी, माया, फूलकली, सुमित्रा, सरोज, डोली, रामवती, अनिता, सीमा, अनार कली, नूरजहां एवं रजिया आदि मौजूद रहे।

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न






