डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। इस बैठक में जिला प्रशासन एवं पत्रकारों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये जाने के उद्देश्य से विभिन्न आयामों पर चर्चा की गयी। जिला स्तर पर भविष्य में प्रेस की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाये रखने के उद्देश्य पर बल दिया गया। समिति सदस्यों ने मांग रखी कि प्रेस लिखे वाहनों की नियमित जांच करायी जाये। वहीं समिति सदस्यों द्वारा पत्रकार प्रतिनिधियों पर मुकदमा लिखे जाने से पहले उसकी जांच वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कराने के बाद ही मुकदमा लिखे जाने की मांग की। क्षेत्राधिकारी ने इसके जवाब में अवगत कराया कि पत्रकारों पर कोई कार्रवाई या मुकदमा लिखा जाता है तो उससे पूर्व वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जांच कराए जाने के बाद मुकदमा लिखा जाता है। प्रशासन के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध कायम है। मान्यता प्राप्त सदस्यों ने बताया जिला स्तरीय पत्रकार समिति की सदस्यों के गठन की प्रतिलिपि पुलिस-प्रशासन तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी की वेबसाइट पर अपलोड करायी जाए। डीएम ने सूचना विभाग व पुलिस विभाग को जरुरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सदस्यों द्वारा डीएम से निवेदन किया कि मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रतिनिधियों को सरकारी आवास आवंटित किए जाएं, जिससे उनको आवास का लाभ मिले सके। जिस पर डीएम ने संबंधित को निर्देश दिए कि जरुरी कार्रवाई जाए। समिति के पदेन सचिव सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को शासन द्वारा प्राप्त सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। बैठक में सीओ सदर, एडीआईओ नरसिंह, जिला स्तरीय स्थायी समिति के सदस्य फल कुमार, सलेक चंद्र पाल, भूपेंद्र चौधरी एवं रोहिताश वर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal