चटपटे चुटकुलों व चाट ने कदीम अग्रवाल सभा में जमाया रंग

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री कदीम अग्रवाल सभा की ओर से अबुपुरा सभा भवन में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ एवं प्रमुख उद्योगपति रघुराज गर्ग रहे। मंगलवार को संपन्न होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता कदीम अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सौरव स्वरूप बंसल एवं संचालन भवन सभा मंत्री पवन बंसल ने किया।

श्री कदीम अग्रवाल सभा की ओर से मौ. अबुपुरा सभा भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ ने सभा की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इस भव्य आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व बुलेटिन संपादक ने महाराजा अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कदीम अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सदैव अपनी ओर से हरसंभव समाजहित के कार्यों में सहयोग किए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी के विषय में पूछे गए सवालों का सही जवाब देने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान सभा के मंत्री अनिल तायल ने मुख्य अतिथि को और कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अग्र बंधुओं को शाल एवं टोपी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से अशोक कंसल पूर्व विधायक,अनिल बंसल, विकास स्वरूप बंसल बब्बल कोषाध्यक्ष, मोंटी मयंक बंसल, शंकर स्वरूप बंसल, अभिनव बंसल, मुकेश मित्तल, राघव बंसल, अनुज स्वरूप बंसल, कृष्ण गोपाल मित्तल, श्रीमोहन तायल, शरद गुप्ता अभिलक्ष, बंटी, बृजेश, कुलदीप गोयल, त्रिलोक चंद गुप्ता, ओम गोयल, राहुल गोयल, तरुण मित्तल, वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल, परीक्षित मित्तल, पवन अग्रवाल, अनिल लोहिया, दिनेश बंसल, दीपक बंसल, विशाल गुप्ता एवं अरविंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal