रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और नागरिकों को जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रामपुर तिराहा स्थित पुल के चौड़ीकरण की महत्वाकांक्षी परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव के प्रस्ताव पर रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण हेतु मौखिक स्वीकृति प्रदान की थी। इसके उपरांत लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग **93 करोड़ रुपये की डीपीआर एवं व्यय अनुमान तैयार कर शासन को प्रेषित कर दिया गया है।
परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के उद्देश्य से मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग अजय चौहान से वार्ता की तथा डीपीआर की जल्द से जल्द स्वीकृति एवं आगामी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुज़फ्फरनगर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और नागरिकों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। रामपुर तिराहा शहर का एक महत्वपूर्ण प्रवेश मार्ग है, जहां बढ़ते यातायात के कारण आवागमन का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पुल का चौड़ीकरण होने से न केवल यातायात की क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि दिल्ली-देहरादून मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। हमारा प्रयास है कि मुज़फ्फरनगर को आधुनिक एवं बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जानसठ चौक से महावीर चौक तक रेलवे पुल के विस्तार की भी पहल
शहर के दूसरे छोर पर यातायात की समस्या के समाधान के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानसठ चौक से महावीर चौक की ओर जाने वाले रेलवे पुल के चौड़ीकरण की दिशा में भी पहल की है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रेलवे पुल की एक अतिरिक्त लेन के चौड़ीकरण तथा पुल के दोनों ओर उसकी लंबाई बढ़ाने की संभावनाओं पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण कराकर तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं का परीक्षण करने तथा आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस मार्ग पर भी यातायात का दबाव कम किया जा सके और आवागमन अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि मुज़फ्फरनगर शहर को जाम की समस्या से मुक्त कराना हमारा संकल्प है। रामपुर तिराहा से लेकर जानसठ चौक और महावीर चौक तक यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों और पुलों की क्षमता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। हम केवल तात्कालिक समाधान नहीं, बल्कि भविष्य की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थायी और दूरगामी विकास की योजनाओं पर काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि मुज़फ्फरनगर के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों, विद्यार्थियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिले। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर योजनाओं को शीघ्र आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुज़फ्फरनगर के समग्र विकास, बेहतर सड़क संपर्क, मजबूत आधारभूत ढांचे और आधुनिक यातायात सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इन दोनों महत्वपूर्ण प्रस्तावों के आगे बढ़ने से शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। आने वाले समय में मुज़फ्फरनगर को जाम की समस्या से राहत दिलाने और शहर के विकास को गति देने में ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

श्रीराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अंतरमहाविद्यालय तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता में जीते पदक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता का टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्रीराम

नवीन मंडी व्यापार संघ ने मंडी की छह प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग उठाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ द्वारा नवीन मंडी स्थल पर लंबे समय से व्याप्त विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान एवं मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार कराने के संबंध में कृषि उत्पादन मंडी समिति की सचिव श्रीमती नीलिमा गौतम जी को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया गया। ज्ञापन में कहा गया कि नवीन मंडी

एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्र के समग्र विकास हेतु एकता, अखण्डता बनाये रखने व नशा मुक्त युवा भारत हेतु दिलाई गई शपथ जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश के साथ “राष्ट्रीय एकता दिवस -2026 मनाया गया। जिला खेल कार्यालय, मुजफ्फरनगर में भारत के लौह पुरुष, प्रथम उप प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने किया मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी खो-खो पुरुष प्रतियोगिता पर कब्जा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की एक दिवसीय अंतरमहाविद्यालय खो-खो पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन एसडी कॉलेज ऑफ कामर्स, मुजफ्फरनगर में किया गया। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की पुरूष खो-खो टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एसडी डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर की टीम को हराकर खो-खो पुरूष प्रतियोगिता पर कब्जा किया। इस अवसर पर श्रीराम

तकनीक के जरिए जीवन की समस्याओं का हो सकता समाधान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), मुजफ्फरनगर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘हैकथॉन इंडिया-2026’ के अंतर्गत इंटर्नल हैकाथॉन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीकी एवं प्रभावी समाधान विकसित

बीएचईएल ने 450 बच्चों को वितरित की पोषण सामग्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल हरिद्वार की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत रोशनाबाद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर आयोजित किया गया। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बच्चे देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। बच्चों को संतुलित आहार और स्वस्थ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal