मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्र के समग्र विकास हेतु एकता, अखण्डता बनाये रखने व नशा मुक्त युवा भारत हेतु दिलाई गई शपथ जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश के साथ “राष्ट्रीय एकता दिवस -2026 मनाया गया। जिला खेल कार्यालय, मुजफ्फरनगर में भारत के लौह पुरुष, प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में सरदार पटेल जी के चित्र पर *प्रभारी क्रीड़ाधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह यादव एवं डॉ राजीव कुमार द्वारा माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त खेल प्रशिक्षकों, कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।
उक्त अवसर पर राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर द्वारा संबोधन में कहा कि सरदार पटेल जी ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखण्ड भारत का निर्माण किया । उनका जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सशक्त भारत, समृद्ध भारत” के संकल्प को साकार करना है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के बैनर का विमोचन किया गया, जिसमें Digital India, आत्मनिर्भर भारत और विविधता में एकता की झलक प्रदर्शित की गई थी। उक्त अवसर पर कबड्डी खेल में खिलाड़ियों का फ्रेंडली मैच कराया गया । जिसके उपरांत प्रभारी क्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव द्वारा खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला खेल कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं जनपद के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

नवीन मंडी व्यापार संघ ने मंडी की छह प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग उठाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ द्वारा नवीन मंडी स्थल पर लंबे समय से व्याप्त विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान एवं मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार कराने के संबंध में कृषि उत्पादन मंडी समिति की सचिव श्रीमती नीलिमा गौतम जी को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया गया। ज्ञापन में कहा गया कि नवीन मंडी






