मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ द्वारा नवीन मंडी स्थल पर लंबे समय से व्याप्त विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान एवं मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार कराने के संबंध में कृषि उत्पादन मंडी समिति की सचिव श्रीमती नीलिमा गौतम जी को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि नवीन मंडी स्थल जनपद का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान एवं श्रमिक व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े रहते हैं। इसके बावजूद मंडी परिसर में कई मूलभूत समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनसे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
नवीन मंडी व्यापार संघ ने प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें उठाईं—
1. गुड़ की आवक बढ़ाने की मांग: मंडी में लगातार घट रही गुड़ की आवक पर चिंता व्यक्त करते हुए गुड़ का व्यापार मंडी परिसर में ही सुनिश्चित कराने तथा आढ़तियों एवं व्यापारियों के हित में प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
2. साफ-सफाई की व्यवस्था: मंडी परिसर में नियमित सफाई कराए जाने तथा जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों का समय से निस्तारण कराने की मांग की गई।
3. प्रकाश व्यवस्था: मंडी परिसर एवं दुकानों के आसपास खराब पड़ी लाइटों को तत्काल ठीक कराने तथा आवश्यकता के अनुसार नई लाइटें लगवाने की मांग की गई।
4. दुकानों की छतों की मरम्मत: बरसात के दौरान दुकानों की छतों से पानी टपकने की समस्या को देखते हुए छतों की मरम्मत एवं वाटरप्रूफिंग का कार्य प्राथमिकता से कराने की मांग रखी गई।
5. चूहों के आतंक से निजात: मंडी में बढ़ती चूहों की संख्या से व्यापारियों के माल, बोरों एवं अन्य सामान को हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए विशेष अभियान चलाकर रोकथाम की मांग की गई।
6. सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था: मंडी के प्रमुख मार्गों, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं पहले से लगे कैमरों को चालू कराने की मांग की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।
नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि मंडी की बेहतर व्यवस्थाएं केवल व्यापारियों के हित में ही नहीं, बल्कि किसानों, श्रमिकों एवं मंडी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के हित में आवश्यक हैं। मंडी का विकास और व्यापारिक सुविधाओं का विस्तार सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सचिव महोदया से अनुरोध किया कि सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही नवीन मंडी व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित कर प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।
महामंत्री अंचित मित्तल ने कहा कि व्यापार संघ मंडी के विकास एवं व्यापारियों की सुविधाओं के लिए सदैव सकारात्मक सहयोग देने को तैयार है। संघ का उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि आपसी संवाद और सहयोग के माध्यम से समस्याओं का स्थायी समाधान कराना है। इस अवसर पर रवि शर्मा, रिंकल बंसल, सचिन सिंघल, अंकित गर्ग, दिनेश राठी, मनीष चौधरी, अनुज, नवल प्रकाश अग्रवाल, कमल गोयल, राजीव, सुखबीर सिंह रमन शर्मा मयंक अरविंद सिंह एवं निशांत शर्मा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

श्रीराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अंतरमहाविद्यालय तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता में जीते पदक
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता का टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्रीराम






