श्री श्याम वंदना महोत्सव में देर रात्रि तक झूमे श्रद्धालु

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के 37वें श्री श्याम वंदना महोत्सव में देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने भक्ति की वैतरणी में श्याम बाबा का गुणगान करते हुए गोते लगाए। नई मंडी स्थित श्री रामलीला भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार लगवाया गया, जिसमें लगाई गई तेरह सीढ़ी श्री श्याम बाबा के खाटू श्याम मंदिर में लगी तेरह सीढ़ियों की याद को ताजा कर गए। श्री खाटू श्याम मंदिर की उन सीढ़ियों का अपना अलग ही महत्व है। बाबा श्याम के दरबार में हर एक सीढ़ी पर जय श्री श्याम लिखवाया गया, वहीं बादलों के बीच में चांद पर बैठे हुए श्याम बाबा फूलों के श्रृंगार में सजकर बहुत मनमोहक एवं आकर्षक लग रहे थे।
नई मंडी के रामलीला भवन में आयोजित श्री श्याम वंदना के इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, भाजपा नेता विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे। दरबार में श्याम बाबा चांदी के मुकुट में विराजमान थे, जो अरूण गर्ग (पेपर वाले) ने चांदी का मुकुट श्याम बाबा को फाल्गुन एकादशी पर भेंट किया। समिति ने उनका आभार व्यक्त किया। इस बीच मुख्य यजमान के रूप में अरविंद बंसल, राजकुमार सिंघल, संदीप गोयल, शुभम बंसल, राजेन्द्र गुप्ता और दिनेश मित्तल रहे। कार्यक्रम में कोलकाता से यहां पधारे भजन गायक कुमार दीपक व राजस्थान भीलवाड़ा से आए राघव दाधीच ने बाबा को और प्रेमियों को खूब रिझाया। बाबा के प्रेमियों से पूरा पंडाल भरा हुआ था। समिति की ओर से छप्पन भोग, इत्र वर्षा के साथ बाबा की कृपा से बाबा के सभी प्रेमियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की हुई थी। इस दौरान समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, रिंकू गर्ग, अनुज गर्ग, राजीव बंसल, राजकुमार सिंघल, राजेन्द्र गुप्ता, अरविंद बंसल, संदीप गोयल, शुभम बंसल, विदित गुप्ता, मयंक अग्रवाल, अचिन बंसल, नरेंद्र गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, अनूप गोयल, गौरव गर्ग, रोहताश कुमार, अभिषेक तायल, हर्षित अग्रवाल, प्रिंस चावला, मधुसूदन अग्रवाल, निक्की, अर्पित जैन, शास्वत गोयल, अनुराग, लोकेश बंसल, सुशांत गर्ग, अर्पित सिंघल, अवि, लव अग्रवाल, मनोज गोयल, जय बंसल, दीपांशु गर्ग, पुलकित, गौरव, अंकित गर्ग, प्रांशु बंसल, अमन गर्ग, रचित सिंघल, वासु, विपुल गर्ग, अनुज जिंदल एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई