भक्ति के रंग में डूबा पूरा शहर, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

Share :

मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी नई मंडी में श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति की ओर से आयोजित 5 दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव के बीच नगर के हृदय स्थल शिवचौक पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। शिवचौक से भगवान भोले और बाबा श्याम की पूजा अर्चना के बाद में शुरू बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान में हजारों भक्तों ने निशान लेकर सड़कों पर उतरे तो पूरा यात्रा मार्ग भक्ति की गंगा में डूबकी लगाते हुए नजर आया। इस दौरान श्रद्धालु अपने कांधे पर रंग-बिरंगे निशान के साथ डीजे की धुनों में नृत्य करते हुए दिखाई दिए। वहीं देर रात्रि मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या में पूनम दीदी के साथ क्षेत्र की श्रद्धालु जनता ने श्याम बाबा का गुणगान किया।
श्री गणपति-खाटू श्याम मंदिर की ओर से सोमवार को शिवचौक से श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयघोष के बीच सुबह उद्यमी भीम कंसल एवं श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति पदाधिकारियों की मौजूदगी में भव्य निशान यात्रा बड़े हर्षोल्लास व आस्था के साथ में निकाली गई। बाबा श्याम और भगवान आशुतोष की पूजा के बीच उद्यमी भीम कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, दैनिक मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ, व्यापारी नेता संजय मित्तल, बिजेन्द्रग पाल, विशाल गर्ग आदि ने बाबा की पूजा-अर्चना और आरती के बाद यह निशान यात्रा प्रारंभ हुई। नगर के हृदय स्थल शिवचौक से प्रारंभ हुई एकादशी निशान यात्रा झांसी रानी एवं टाउन हॉल रोड से होते हुए मालवीय चौक के रास्ते मदन स्वीट्स, भोपा पुल, गऊशाला रोड, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार, स्वीट्स कॉर्नर के बराबर से डाकखाना रोड होते हुए मन्दिर परिसर में पहुंची। इस दौरान डीजे की धुनों पर भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए जब शहर की सड़कों पर उतरे तो हर ओर भक्ति की गंगा बहती दिखाई दी। इस बीच आयोजन समिति की ओर से एकादशी निशान यात्रा में अबीर और गुलाल की वर्षा ने हर किसी को भक्ति गंगा में डूबकी लगाते नजर आए। नगर और नई मंडी के मुख्य मार्गों से होते हुए जब निशान यात्रा मंदिर प्रांगण में पहुंची और श्रद्धालुओं ने अपनी बारी आने पर बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पित करने के बाद प्रसाद प्राप्त किया।
इस दौरान मुख्य रूप से अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोम प्रकाश कुच्छल, अंबरीश सिंघल, बिजेन्द्र रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, विवेक गर्ग, नवीन अग्रवाल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, शशांक राणा, पक्ष गर्ग, तुषार गर्ग, राघव मुकुंद गर्ग, अतुल अरोरा, राहुल श्याम प्रेमी, शुभम तायल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

सुभाष चौहान की पहल लाई रंग – उत्तर प्रदेश FSDA के निर्णय से दवा व्यापारियों को बड़ी राहत

मुजफ्फरनगर/लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा नए होलसेल ड्रग लाइसेंस पर लागू रोक में महत्वपूर्ण राहत दिए जाने के निर्णय का ऑर्गनाइजिंग ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, उत्तर प्रदेश (रजि॰) (OCDUP) के महामंत्री सुभाष चौहान ने स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के दवा व्यापारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक एवं

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान! ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सरकार को चेतावनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसान समस्याओं को लेकर गुरुवार को सड़कों पर उतरकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के बीच भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान राकेश टिकैत ने किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को साफ संदेश दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई