भाजपा नेता की शिकायत पर हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

Share :

मुजफ्फरनगर। तथाकथित भाजपा नेता की एक माह पुरानी शिकायत पर होली के त्यौहार पर पालिका टीम ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर अस्थाई अतिक्रमण हटवाने का काम किया। टीम के अभियान पर निकलने से पूर्व इसकी जानकारी पर पालिका के कर विभाग में पहुंचे भाजपा के वार्ड सभासदों ने राजस्व वसूली छोड़कर ऐसे गैर जरूरी अभियान चलाने को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा भी किया।
नगरपालिका की कार्यवाह कर अधीक्षक पारूल यादव के मार्गदर्शन में सोमवार को पालिका टीम अस्थाई अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़कों पर उतरने के साथ ही नावल्टी चौराहे से जिला अस्पताल के पास पाल धर्मशाला तक कार्यवाही की। टीएस ने बताया कि भाजपा नेता अखिलेश शर्मा उर्फ अखिल ने 11 फरवरी में नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को शिकायत करते हुए नावल्टी चौराहे से जिला अस्पताल, पाल धर्मशाला तक सड़क पर अस्थाई तौर पर ठिये और ठेले तथा फड़ लगाकर कुछ लोगों पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने की शिकायत की थी। इसे हटवाने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट ने दिए थे। सोमवार को इसके अनुपालन में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में कर निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठन करते हुए अतिक्रमण हटवाने का कार्य कराया गया। टीम ने इस दौरान अस्थाई अतिक्रमण हटवाते हुए ठिये और ठेले लगाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। उधर, पालिका टीम द्वारा अतिक्रमण हटवाने के लिए टीम के निकलने से पूर्व ही भाजपा के सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रविकांत शर्मा उर्फ काका, हनी पाल व विजय कुमार उर्फ चिंटू कर विभाग में पहुंचे और वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में राजस्व वसूली जैसे अहम कार्य को छोड़कर ऐसे गैर जरूरी अभियान चलाने में पालिका टीम को लगाने का विरोध करते हुए होली जैसे त्यौहार पर लोगों का उत्पीड़न करने के आरोप लगाये। इन सभासदों ने कर विभाग में इस अभियान को रोकने की मांग करते हुए कर निर्धारण अधिकारी के सामने हंगामा कर नाराजगी जताई। भाजपा सभासदों ने कहा कि एक तथाकथित भाजपा नेता ऐसे कृत्य कर पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्यवाही कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कर विभाग को इस समय में राजस्व वसूली पर ध्यान देकर लक्ष्य को हासिल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह की मुहिम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकारी भवनों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन उचित देखरेख और समय पर रखरखाव के अभाव में ये भवन धीरे-धीरे जर्जर होने लगते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने सरकारी संपत्तियों के संरक्षण को लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और

श्रीराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अंतरमहाविद्यालय तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता में जीते पदक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता का टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्रीराम

रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और नागरिकों को जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रामपुर तिराहा स्थित पुल के चौड़ीकरण की महत्वाकांक्षी परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

नवीन मंडी व्यापार संघ ने मंडी की छह प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग उठाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ द्वारा नवीन मंडी स्थल पर लंबे समय से व्याप्त विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान एवं मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार कराने के संबंध में कृषि उत्पादन मंडी समिति की सचिव श्रीमती नीलिमा गौतम जी को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया गया। ज्ञापन में कहा गया कि नवीन मंडी

एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्र के समग्र विकास हेतु एकता, अखण्डता बनाये रखने व नशा मुक्त युवा भारत हेतु दिलाई गई शपथ जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश के साथ “राष्ट्रीय एकता दिवस -2026 मनाया गया। जिला खेल कार्यालय, मुजफ्फरनगर में भारत के लौह पुरुष, प्रथम उप प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने किया मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी खो-खो पुरुष प्रतियोगिता पर कब्जा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की एक दिवसीय अंतरमहाविद्यालय खो-खो पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन एसडी कॉलेज ऑफ कामर्स, मुजफ्फरनगर में किया गया। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की पुरूष खो-खो टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एसडी डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर की टीम को हराकर खो-खो पुरूष प्रतियोगिता पर कब्जा किया। इस अवसर पर श्रीराम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई