कंपनी को फटकार, ईओ के हस्तक्षेप के बाद खुली हड़ताल

Share :

मुजफ्फरनगर। सफाई व्यवस्था में सुधार की खातिर पालिका के साथ काम कर रही एमआईटूसी कंपनी के साथ कर्मियों के चल रहे प्रकरण को लेकर एक बार फिर हड़ताल हो जाने से पालिका प्रशासन की फजीहत सामने आई। शुक्रवार को आयोग सदस्य के समक्ष मुद्दा उठा तो समाधान के लिए ईओ ने कंपनी को तलब कर लिया। समझौता वार्ता के दौरान कर्मियों की शिकायत का समाधान नहीं करने पर कंपनी को फटकार के साथ कर्मचारियों को चेतावनी दी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने बंद किए वाहनों की चाबियां कंपनी को सौंप दी। पालिका द्वारा कंपनी को समस्या समाधान करने के लिए एक सप्ताह का समय देने के साथ कंपनी मालिक को मुजफ्फरनगर आने को कहा।
शहर में पालिका प्रशासन के साथ अनुबंध के आधार पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही एमआईटूसी प्रा. लि. नई दिल्ली के साथ कर्मियों का चल रहा विवाद फिर से हड़ताल तक पहुंच गया। वीते 27 फरवरी को नौकरी से निकाले 13 कर्मचारियों के समर्थन, वेतन, ईपीएफ और ईएसआई देयकों का भुगतान नहीं करने और अन्य समस्याओं को लेकर कंपनी के साथ काम कर रहे सुपरवाइजरों, वाहन चालकों और हेल्पर सफाई कर्मियों ने कामबंद हड़ताल कर दी। कंपनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए वार्डों में लगाये गये टिपर गारबेज वाहनों की चाबियां लेकर कर्मचारी भी गायब हो गये। आज कामबंद हड़ताल पर चल रहे इन कर्मचारियों ने पालिका पहुंचे यूपी एससी-एसटी आयोग के सदस्य महिपाल सिंह के समक्ष समस्याएं उठाते हुए कंपनी के खिलाफ शिकायत की। इसके पश्चात ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में कंपनी के लोगों व सफाई कर्मचारियों के बीच मध्यस्थता करते हुए समझौता वार्ता बुलाई। करीब दो घंटे तक बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी।
कंपनी के परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश दूबे, प्रोजेक्ट इंचार्ज कुलदीप कुमार ने सफाई कर्मियों को दूसरे कर्मियों द्वारा बरगला कर हड़ताल कराने की बात रखते हुए वाहनों की चाबियां लेकर फरार होने की बात की, जिससे वार्डों में कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पाया। वहीं यूजर चार्ज वसूलने के बाद भी कंपनी को जमा नहीं कराने के गंभीर आरोपों के कारण कुछ कर्मियों को नौकरी से हटाए जाने की बात की। उधर, सफाई कर्मियों ने उत्पीड़न पर आवाज उठाने पर नौकरी से निकालने के साथ कंपनी के लोगों द्वारा धमकी दिए जाने की बात रखते हुए इससे जुड़े साक्ष्य दिखाए।

इन्होंने बताया-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि समस्या समाधान को कंपनी के मुख्य मालिक आनन्द कुमार से फोन पर वार्ता कर सारी स्थिति बताने पर पता चला कि मालिक और प्राइमरी वर्कर्स के बीच में संवाद के अभाव में समस्या हुई हैं। उन्हें मुजफ्फरनगर आकर इन कर्मियों से वार्ता करने के लिए कहा है। कर्मियों से वाहनों की चाबियां मंगाकर कंपनी के लोगों को दिलाई, इसके साथ हड़ताल खुलवा दी गई। कंपनी को निर्देश दिये कि वो एक सप्ताह में वेतन, ईपीएफ, ईएसआई सहित सभी देयकों का भुगतान एक सप्ताह में कर्मियों को करे। सुपरवाइजरों को चेतावनी दी कि यदि वसूला यूजर चार्ज का पैसा कंपनी को जमा नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध कंपनी कार्यवाही करेगी। मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर कंपनी से कहा है कि यदि कोई गंभीर अपराध नहीं हुआ है तो निकाले गये 13 कर्मियों को नौकरी पर वापस रखने की संभावना को तलाश किया जाये। कर्मचारियों को चेताया कि छोटी बातों पर वो हड़ताल नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal