पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना के क्रियान्वयन को लेकर मंथन बैंक व बिजली अफसरों को दिए व्यवधान दूर करने के निर्देश

Share :

लोन प्रक्रिया में हो रही सभी आनाकानी को रोकने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य प्राप्ति में आए व्यवधानों को समाप्त करने के साथ प्रभावी क्रियान्वयन तथा अनुसरण को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ संदीप भागिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने बैंक अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष 07 दिन में लोन देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 3 किलोवाट तक सोलर पावर प्लांट के लोन के लिए अनावश्यक रूप से कागज के लिए लाभार्थियों को परेशान न किया जाये तथा लाभार्थियों से बैंक अधिकारी अच्छा व्यवहार करें। वहीं उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सत्यापन एवं स्मार्टमीटर के लिए कार्य ससमय करने के निर्देश दिए। स्मार्टमीटर में आ रही समस्याओं का 3 मार्च तक निराकरण करने व अधीक्षण अभियन्ता को स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सभी वेण्डरों को गुणवत्तापूर्वक संयंत्रों की स्थापना किये जाने के निर्देश दिए गए।
परियोजना प्रभारी भजन सिंह ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत जिले में 50 हजार घरों पर आॅनग्रिड सोलर रूफटॉप पावर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत 2 किलोवाट के संयंत्र की स्थापना पर 90 हजार रुपए का अनुदान मिलता है। वहीं 3 किलोवाट के संयंत्र पर रुपए 1 लाख 8 हजार राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। इस योजना में अधिकतम एक लाख 8 हजार रुपए का अनुदान देय है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा 07 प्रतिशत ब्याज दर पर लाभार्थियों को लोन देने की सुविधा है। इसमें 1 से 10 किलो वाट तक घरेलू विद्युत कनेक्शन वाले लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट के संयंत्र में प्रतिदिन औसतन 4 से 5 यूनिट विद्युत उत्पादन होता है। आमतौर पर घरों में 2 से 3 किलोवाट के विद्युत कनेक्शन होते है, जिसमें औसतन प्रतिदिन 10-15 यूनिट विद्युत प्राप्त होती है। इस तरह माह में लगभग 300-450 यूनिट विद्युत का उत्पादन होता है जिसमें नेट मीटर की भी सुविधा है।
अग्रणी जिला प्रबन्धक ने कहा कि दो लाख तक के लोन के लिए आधार कार्ड, बैंक पास बुक, 1 फोटो, बिजली बिल के आधार पर सभी बैंक लोन करेंगें। बैठक में विद्युत विभाग के सभी अधीक्षण, अधिशासी अभियन्ता, अग्रणी जिला प्रबन्धक सबन्धित बैंक के डिस्ट्रिक्ट कोआॅर्डिनेटर एवं सभी वैण्डर्स ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई