आयोग सदस्य के सामने रखी सफाई कर्मियों ने अपनी बात

Share :

कंपनी मामले में नौकरी-वेतन को लेकर दर्ज कराई शिकायत
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका में पहुंचे उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जन जाति आयोग के सदस्य महिपाल सिंह वाल्मीकि के समक्ष शुक्रवार को सफाई कर्मियों ने अपनी बात को रखते हुए पालिका अफसरों पर उत्पीड़न और शोषण करने का खुला आरोप लगाया। साथ ही सुविधा और लाभ नहीं मिलने की बात दोहराते हुए एमआईटूसी कंपनी द्वारा निकाले सफाईकर्मियों ने अपना पक्ष रखते हुए शोषण के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। सारे प्रकरणों में आयोग सदस्य द्वारा अधिशासी अधिकारी को समस्या का समाधान कराने और कंपनी के खिलाफ कर्मचारी विरोधी कार्य करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य महिपाल सिंह वाल्मीकि शुक्रवार को नगरपालिका परिषद् सभागार में पहुंचे, जहां ईओ प्रज्ञा सिंह ने उनका बुके देकर स्वागत किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार और अन्य भाजपा नेता भी यहां पर पहुंचे थे। सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के अनेक नेताओं ने आयोग सदस्य के आगे सफाई कर्मियों के हितों को उठाने, निकायों में उनके उत्पीड़न और शोषण के मामलों की जानकारी दी। उक्त बैठक में आयोग सदस्य महिपाल सिंह ने वाल्मीकि समाज के संगठन पदाधिकारियों के साथ अनेक मुद्दों पर बात की। इस दौरान वाल्मीकि समाज के नेता दीपक गंभीर ने सफाई कर्मचारियों की समस्या को उठाया। उन्होंने इन 10 निकायों में शुरू आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा कि आंदोलन के बाद भी प्रशासन और निकाय प्रशासन कर्मचारियों के हितों को लेकर संवेदनशील नहीं है। वहीं जितेन्द्र वाल्मीकि, संदीप कुमार, वंश वशिष्ठ, प्रिंस कुमार के साथ अन्य कर्मचारियों ने एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ अपना पक्ष रखते हुए बताया कि कंपनी ने करोड़ों रुपये की हेराफेरी कर कर्मियों के हक के पैसे हड़पे और पालिका स्तर से कोई भी कार्यवाही कंपनी के खिलाफ नहीं की जा रही है। हाल ही में कंपनी ने आवाज उठाने वाले 13 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया और उनका भुगतान भी नहीं किया। कर्मचारियों का ईपीएफ व ईएसआई का कोई लाभ नहीं दिया गया।
उधर, चमन लाल ढिंगान, राजू वैध, मदन लाल, राजेश उटवाल आदि सफाई कर्मचारी नेताओं ने आयोग सदस्य के सामने आरोप लगाए कि पालिका प्रशासन यहां पर सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव नहीं करा रहा है और उनका खुला शोषण किया जा रहा है। कई बार पालिका प्रशासन से चुनाव कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे कर्मचारी अपने आपको पीड़ित महसूस कर रहे हैं। आयोग सदस्य महिपाल सिंह वाल्मीकि ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को सफाईकर्मियों की शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर अवगत कराने के लिए कहा है। बैठक में एनएसए डॉ. अतुल कुमार, सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऊँ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वावधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन गौतम फॉर्म कनखल में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्रा, ओयम अध्यक्ष योगी रजनीश, अर्चना शर्मा, योगाचार्य दीप्ति सिंह, योगाचार्य शिवम भारद्वाज, योगाचार्य ओश्विन शर्मा, योगाचार्य सेजल अरोड़ा, योगाचार्य गौरव, निधि पंत, सोनिका, रेखा, वीरेन सिंह

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में एक भव्य एवं प्रेरणादायी अभिभावक सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावकों की ओर से साक्षी जैन जी ने की, जबकि कार्यक्रम का

लाला जगदीश प्रसाद में बुद्ध पूर्णिमा तथा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा तथा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष एक मई को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान

श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक प्राधिकरण सचिव का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के प्रांगण में सत्येन्द्र चौधरी, सिविल जज (सीडी) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आगमन हुआ। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 पूनम शर्मा द्वारा बुके भेंट करके उनका स्वागत किया गया। सचिव द्वारा महाविद्यालय में संचालित विधिक सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal