नगर विकास को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप बोर्ड बैठक में ला रही 248 करोड़ रुपये का बजट

Share :

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अगुवाई में शहर के विकास को पंख लगाने की खातिर खाका खींचते हुए 248 करोड़ की आय का बजट तैयार किया गया है। पालिका ने वित्तीय वर्ष में शहर के विकास, संसाधन और वेतन आदि मदों में 429 करोड़ खर्च का अनुमान तय किया है। इसके बावजूद पालिका खजाने में 51 करोड़ राशि अवशेष रह जायेगी। चेयरपर्सन ने नगरपालिका के 51 करोड़ के लाभ के इस अनुमानित बजट को सदन में प्रस्तुत करने की हरी झंडी दे दी है। सात मार्च की बोर्ड बैठक तय करते हुए एजेंडा सभासदों को जारी कर दिया गया है।
नगरपालिका परिषद् वित्तीय वर्ष 2025-26 में 248 करोड़ रुपये का बजट लेकर आई है। अभी पालिका के खजाने में 231 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अवशेष है और आने वाले साल में पालिका ने 248 करोड़ रुपये से ज्यादा आय के विभिन्न मदों से जुटाने का अनुमान किया है। पालिका इस वित्तीय वर्ष तक 480 करोड़ रुपये से ज्यादा का खजाना अपने पास संजोयेगी और इसमें से 429 करोड़ से ज्यादा की राशि विकास कार्यों के साथ ही वेतन, संसाधन व दूसरे मदों पर खर्च करने जा रही है। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमानित मूल बजट पारित कराने के लिए एजेंडा जारी कर दिया है। इसमें मात्र 2 प्रस्ताव गत कार्यवाही की पुष्टि व विशेष प्रस्ताव में अनुमानित मूल बजट शामिल किया गया है। इस एजेंडे पर 07 मार्च की सुबह 11 बजे पालिका सभाकक्ष में बोर्ड बैठक बुलाई है। उन्होंने बताया कि लेखा विभाग द्वारा पालिका के वित्तीय वर्ष का अनुमानित मूल बजट प्रस्ताव तैयार किया, जिससें वर्ष 2024-25 में 1 अपै्रल से 1 जनवरी 2024 तक पालिका द्वारा 160 करोड़ 09 लाख 38 हजार 722 रुपये आय अर्जित की है, वहीं 111 करोड़ 30 लाख 42 हजार 302 रुपये खर्च हुए हैं। इस साल पालिका द्वारा 248 करोड़ 90 लाख 90 हजार रुपये की आय और 429 करोड़ 06 लाख रुपये का व्यय करने का प्लान लेखा विभाग ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि एक फरवरी 2025 तक पालिका के खजाने में 231 करोड़ 14 लाख 37 हजार 486 रुपये की राशि अवशेष थी। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में लेखा विभाग के अनुमान के अनुसार भी यदि पालिका खर्च करती है तो 31 मार्च 2026 तक पालिका खजाने में 50 करोड़ 99 लाख 27 हजार 486 रुपये की धनराशि अवशेष रहेगी।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि आने वाले साल हम समस्त बोर्ड के साथ मिलकर नगर में जनता हितों के लिए कई बड़े काम करने जा रहे हैं। पालिका इस वर्ष कूड़े से कमाई के अपनी कार्ययोजना को भी विस्तार देगी, वहीं वेस्ट टू एनर्जी प्लांट शुरू हो जायेगा और लीगेसी वेस्ट का निस्तारण भी हम शुरू करायेंगे। साथ ही पालिका नगर से निकलने वाले फ्रेश वेस्ट के सेग्रीकेशन के लिए अपनी मशीनों से आत्म निर्भरता की ओर बढ़ेगी। कूड़ा डलाव घरों की स्थिति को सुधारने, सफाई व्यवस्था के लिए मैन पॉवर को बढ़ाने, पेयजलापूर्ति में सुधार के लिए पाइपलाइन डालने व नये नलकूपों का निर्माण कराये जाने के साथ साथ शहर में पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पालिका बड़ा खर्च करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal