राजस्व वसूली में पिछड़ गया जनपद, डीएम ने की छुट्टी बंद, आज खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय

Share :

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा राजस्व वसूली लक्ष्य हासिल करने में पिछड़े जनपद में कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए मार्च में सभी साप्ताहिक अवकाश रद्द करते हुए शनिवार और रविवार को भी जनपद की चारों तहसीलों में रजिस्ट्री कार्यालय खुले रखने और भू-विलेखों का पंजीकरण कराने का कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश लेने पर इस माह रोक लगा दी गई है।
एडीएम वित्त व राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद हेतु स्टाम्प राजस्व का निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 424 करोड़ है, जिसके सापेक्ष माह जनवरी तक मुख्यमंत्री डैशबोर्ड द्वारा निर्गत जिला अनुश्रवण पुस्तिका के राजस्व वसूली आंकड़ों के तहत जिले में निर्धारित क्रमिक राजस्व लक्ष्य 351 करोड़ के सापेक्ष जिले की क्रमिक राजस्व प्राप्तियां मात्र 326.85 करोड़ यानि 93.12 प्रतिशत रही हैं, जो तय वार्षिक लक्ष्य 424 करोड़ के सापेक्ष मात्र 77.08 प्रतिशत है। उन्होंने इस स्थिति को संतोषजनक न ठहराते हुए कहा कि यह राजस्व वसूली के प्रति गंभीर लापरवाही साबित करता है। एडीएम वित्त ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा की ओर से वर्णित लक्ष्य एवं प्राप्ति के मध्य अधिक अंतर होने पर अवशेष लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु वित्तीय वर्ष की अवशेष अवधि मात्र अंतिम माह मार्च में भरसक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इसके लिए जिले की चारों तहसीलों में चल रहे रजिस्ट्री कार्यालयों के लिए डीएम द्वारा निर्देश जारी किये हैं, जिनमें माह मार्च में पड़ रहे साप्ताहिक अवकाशों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि होली के त्यौहार के लिए 13 व 14 मार्च को सार्वजनिक एवं 15 मार्च को निबंधित अवकाश होने के कारण राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने के कार्य में अपेक्षित कार्य दिवस अपर्याप्त प्रतीत होने पर मार्च माह के द्वितीय शनिवार 08 मार्च तथा समस्त रविवार अर्थात 2, 9, 16, 23 व 30 मार्च को तय साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिया है। इन दिनों में सामान्य कार्य दिवसों की भांति उप निबन्धक कार्यालय खुले रहेंगे तथा विलेख पंजीकरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा।
एडीएम ने इसके लिए सभी उप निबंधक रजिस्ट्रार को अपने क्षेत्रान्तर्गत बार एसोसिएशंस, दस्तावेज लेखक संघ व समस्त संबंधित को समयांतर्गत विधिवत सूचित करते हुए आम जनमानस के मध्य व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये हैं, ताकि उपरोक्त अवकाश के दिनों में जनमानस अपने विलेखों का अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण करा सके और जनपद हेतु स्टाम्प राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई