डीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं का जाना हाल

Share :

मुजफ्फरनगर । माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की जनपद में शुरू परीक्षा का हाल जानने के लिए डीएम उमेश मिश्रा राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में बनाए कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा कक्षों की इस बीच स्थिति को जाना। उन्होंने अधीनस्थों को बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के दृष्टिगत हर स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
शहर के सरकूलर रोड स्थित जीआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने वहां पर संचालित बोर्ड परीक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्रों का वितरण करते हुए कक्ष निरीक्षक पूरी तरह से सतर्क रहें और सही प्रश्न पत्र वितरित किए जाएं, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। डीएम उमेश मिश्रा ने केंद्र व्यवस्थापक के साथ राजकीय इंटर कॉलेज में वर्तमान में संचालित प्रथम पाली की बोर्ड परीक्षा का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर बने कंट्रोल रूम निरीक्षण में डीएम ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाओं को चेक करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में डीएम द्वारा परीक्षा केंद्र से संबंधित समस्त स्टाफ को बोर्ड परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन संपन्न कराने हेतु सख्ती के साथ सतर्कता बरतने के लिए कहा और विशेष तौर पर कक्षों में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र वितरित करते समय कक्ष निरीक्षकों से विशेष ध्यान देने के लिए कहा, ताकि गलत प्रश्न पत्र वितरित न हो जायें। निरीक्षण के दौरान सैक्टर मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
बता दें, बीते दिनों खतौली में एक परीक्षा केंद्र पर पहले दिन एक कक्ष की 14 छात्राओं को गलत विषय का प्रश्न पत्र दे दिया गया था और उनके विरोध और शिकायत को भी अनदेखा किया गया, जिसे लेकर जिले में प्रदर्शन और हंगामा होने पर दो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई