डीएम-एसएसपी ने तहसील सदर में सुनी लोगों की समस्याएं

Share :

मुजफ्फरनगर। शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायत प्राप्त हुई हैं, उनको स्वयं देखकर इन शिकायतों को आॅनलाइन अपलोड कराते हुए निस्तारण कराएं। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त हुई शिकायतों की समस्याओं का शिकायतकर्ता के यहां मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। वहीं शिकायतकर्ता से शिकायत के निस्तारण के संबंध में फीडबैक लिया जाए, कि वे इन निस्तारण में संतुष्ट है या नहीं, मौके का फोटो व वीडियो बनाया जाए और प्रमाण पत्र के साथ ही रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाए।
शनिवार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरुरी निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयांतर्गत निस्तारण किया जाये। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मुजफ्फरनगर की 14वीं रैंक आने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे जनपद की और अच्छी रैंकिंग हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आइजीआरएस की शिकायतों का समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए, संबंधित अधिकारी स्वयं आईजीआरएस की शिकायतों को देखकर उसका गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण अवश्य कराएं, कोई भी शिकायत पेंडिंग में ना रहे। समाधान दिवस में कुल 59 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी, पेंशन, सड़क, नाला व विद्युत विभाग आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कराने को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम सदर निकिता शर्मा, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट संजय सिंह, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, डीपीआरओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी व पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal