पीआडी जवानों ने सड़कों पर उतर किया शक्ति प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। ड्यूटी चार्ज में जवान की जगह गार्ड लिखे जाने के विरोध में सोमवार को दूसरे दिन पीआरडी जवानों ने कलेक्ट्रेट में पहुंच कर विरोध स्वरूप जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने युवा कल्याण विभाग में कार्यरत एक लिपिक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए दोषी पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। जवानों ने जिला युवा कल्याण अधिकारी की कार्य शैली पर भी सवाल खड़े करते हुए इस बीच नगर मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने न्याय की गुहार लगाई।
पीआरडी जवानों का सोमवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे पीआरडी जवानों ने पूर्ण वर्दी और अनुशासन का परिचय देते हुए जीआईसी मैदान से जुलुस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रवेश किया। हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर कतारबद्ध रूप से नगर की सड़कों से होकर गुजरे इन जवानों को देख हर कोई बस देखता ही रहा। इस बीच डीएम कार्यालय पहुंचे जवानों ने नारेबाजी करते हुए नगर मजिस्टेÑट विकास कश्यप को सौंपे ज्ञापन में ड्यूटी चार्ज पर गार्ड लिखने पररोष व्यक्त किया। इस मामले को लेकर पीआरडी जवानों द्वारा जिला युवा कल्याण अधिकारी के साथ कार्यालय लिपिक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों को आॅन लाइन पोर्टल पर ड्यूूटी चार्ट जारी हुआ है, जिसमें इस बार पहली बार पीआरडी गार्ड लिखा मिला है, जो साजिश के तहत किया गया है। यह पीआरडी जवानों के निजीकरण करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब तक पोर्टल पर गार्ड शब्द नहीं हटेगा, तब तक ऐसे ही विरोध प्रदर्शन जिले में जारी रहेगा। सोमवार को भी पीआरडी जवानों के द्वारा कोई ड्यूटी नहीं की गई। इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से विनोद कुमार, प्रेमपाल, अमित कुमार, राजेश कुमार, ब्रज भूषण, ऋषि पाल, सुनीता, सरिता, रविन्द्र कुमार, राकेश कुमार, ज्योति, दौलत राम, जगदीश, राजू, संजीव, राजकुमार, बाबूराम, दीपक कुमार, अंकित कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal