पालिका में गंदगी देख भड़की चेयरपर्सन, लगाई फटकार

Share :

मुजफ्फरनगर। लंबे अंतराल के बाद नगर पालिका चेयरपर्सन फिर से एक्शन में दिखाई दी। शुक्रवार में दोपहर बाद टाउनहाल पहुंची चेयरपर्सन कार्यालय निरीक्षण के दौरान परिसर में यहां-वहां पर गंदगी देख कर बेहद नाराज हुई और मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि जब पालिका प्रांगण ही सफाई मामले में इस तरह से बदहाल है तो शहर का हाल फिर कैसा होगा। उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में कोई समझौता नहीं किया जायेगा। वार्ड में भ्रमण के दौरान वो जनता से सीधे मिलकर सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी। लापरवाही मिली तो कड़ी कार्यवाही होगी।
पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को टाउनहाल पहुंच सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां अपने कार्यों के लिए आये लोगों से मिल, उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान कराया। टैक्स विभाग में पहुंची चेयरपर्सन ने राजस्व वसूली की जानकारी लेते हुए लोगों को समय से बिल उपलब्ध कराने और बकायादारों से राजस्व वसूली कराने के लिए निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए काम कर रही एमआईटूसी कम्पनी के कंट्रोल रूम में पहुंचकर वहां पर शिकायत रजिस्टर चैक किया तो वहां पर कुल आठ शिकायत दर्ज पाई और उनका निस्तारण करने की कार्यवाही नहीं मिली। कंपनी कार्यप्रणाली के प्रति उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। खुद उन्हें ही दिनभर में सफाई से जुड़ी सैंकड़ों शिकायत प्राप्त होती हैं। वार्ड सभासदों को शिकायत मिलती है कंट्रोल रूम में केवल 08 शिकायत आने का मतलब है कि इसके लिए जनता के बीच प्रचार- प्रसार का अभाव है। उन्होंने कंपनी के लोगों को मंडी क्षेत्र में अलग से कंट्रोल रूम स्थापित करने व इसके लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। वहीं जन्म मृत्यु के शपथ पत्र पटल पर पहुंचकर उन्होंने आवेदनों के निस्तारण की जानकारी भी ली। आवेदन अधिक दिनों से लम्बित होने पर उन्होंने उनका समय से निस्तारण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को धक्के खिलाने की नकारात्मक सोेच व कार्य प्रणाली को त्यागकर काम करना होगा। इस बीच उन्होंने पालिका में पहुंचे लोगों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनी, दाखिल खारिज, बकाया व अन्य प्रकरणों में त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से ये भी पूछा किसी भी कार्य के लिए पालिका में कोई पैसे तो नहीं मांग रहा है।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शुक्रवार में टाउनहाल का उन्होंने निरीक्षण किया। इसमें परिसर में गन्दगी मिली, जिससे साफ है कि पालिका मुख्यालय में सफाई का अभाव है। इसके लिए ईओ के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी टाउनहाल के साथ ही सम्पूर्ण शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही हर वार्ड में भ्रमण करते हुए सीधे जनता से संवाद स्थापित कर सफाई के साथ अन्य सुविधाओं की जानकारी लेंगी। जहां भी अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही सामने आयेगी, तो कार्यवाही होगी। जनहितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा और शहर के हित में बिना भेदभाव के हम विकास के अपने संकल्प को लेकर चलते रहेंगे। इस दौरान सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, सभासद पति विकल्प जैन और राहुल पंवार के अलावा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal