विधि विधान के साथ प्रारंभ हुआ श्रीकाल भैरव जी का पूजन

Share :

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव कल्लरपुर स्थित महाकाल बटुक भैरव बाबा सिद्ध पीठ मंदिर में 4 दिवसीय भैरव अष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। आचार्य पंडित सरवन शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई गई। सर्वप्रथम गणेश पूजन करते हुए वेदी पूजन, 64 योगिनी पूजन, शनिदेव जी का अभिषेक, मां शाकुंभरी देवी की पूजा, भगवान शंकर की रुद्राभिषेक करते हुए पूजा की गई। इसके बाद रात्रि में श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा जी का पूजन विधि विधान के साथ किया गया। श्री काल भैरव जी के पूजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। इसके बाद श्री महाकाल की विशाल आरती और प्रसाद वितरण किया गया। भैरव अष्टमी महोत्सव में 24 घंटे भंडारा आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में महंत ठा. नकली सिंह, राम कुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, राज कुमार पुंडीर, हरपाल चौहान, पवन पांचाल, मुकेश धीमान, योगेश कुमार, सोनू कुमार, संजू कुमार, सुमित कुमार, अंकित, अमन, नीरज, रजत, उमेश, शांति देवी, उषा देवी, अंजना देवी, प्रियंका देवी, दीपिका देवी, वैष्णवी, अभय प्रताप, पं. कुलदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal