डीएस पब्लिक स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया बाल दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, प्रधानाचार्य गगन शर्मा एवं को-आॅर्डिनेटर संदीप दीक्षित समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने स्वतंत्र भारत के नीति निर्माता पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया।
स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने विद्यार्थियों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के भारत निर्माण में योगदान के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू एक सफल नीति निर्माता और दूरदर्शी सोच के राज नेता थे। भारत व विश्व को गुट निरपेक्ष सिद्धांत की देन उनकी विदेश नीति के साथ-साथ शांति के प्रति उनका सबसे बड़ा योगदान था। इस बीच संपन्न कार्यक्रम में बच्चों ने अनेकों गतिविधियों का आयोजन किया। जूनियर ग्रुप के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने वेशभूषाओं में सजकर सभी का मन मोह लिया। नन्हे मुन्ने बच्चों की इस मनमोहक प्रस्तुति के बाद कक्षा 6 के बच्चों ने छोटा बच्चा समझ के हमको ना धमकाना रे सहित कई गीतों पर सुंदर प्रस्तुति दी। लघु नाटिका सोशल मीडिया का जाल का मंचन करते हुए बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, यू ट्यूब आदि का सीमित प्रयोग करके इनसे दूर रहने को कहा एवं अपना समय वर्चुअल दुनिया की बजाय अपने रियल फ्रेंड्स के साथ बिताने को आह्वान किया। कार्यक्रम में कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्टून कैरेक्टर्स वेशभूषा में सज कर प्रस्तुति दी। बच्चों ने डोरिमोन, शिजुका, जियान, नोबिता, छोटा भीम, मोटू पतलू, निंजा हथौड़ी, छुटकी, राजकुमारी इंद्रावती जैसे कार्टून कैरेक्टर्स के डायलॉग सुना कर सभी को खूब हंसाया। कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू के रूप में बच्चों की प्रस्तुति भी विशेष रही। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई