खांजापुर-मंधेडा के किसानों ने पालिका को भूमि देने से किया इंकार

Share :

मुजफ्फरनगर। कूड़े से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट मार्च-2025 तक शुरू कराने को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप प्रतिबद्ध हैं। नीदरलैंड की कंपनी को पालिका प्रशासन पूरी तरह से हर बाधा को दूर करने में जुटा है, यही कारण है कि पालिका ने प्लांट तक रास्ता देने के लिए लोक निर्माण विभाग को भी ग्रांट जारी कर दी, पर कंपनी द्वारा हाईवे से प्लांट तक जाने के लिए मांगे गये रास्ते का निर्माण कराने में बाधा भूमि अधिग्रहण बना है। दो गांवों के किसानों ने पालिका को भूमि देने से इंकार कर दिया है। निर्धारित मूल्य से अधिक डिमांड पर अडिग होने से पानीपत-खटीमा राजमार्ग से प्लांट तक पहुंच के लिए सड़क का प्रोजेक्ट अधर में लटका है।
नगरपालिका परिषद् के ड्रीम प्रोजेक्ट में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट बड़ा महत्व रखता है। इसके लिए करीब 15 साल से विशेष प्रयासों के बीच अब इस प्लांट के वजूद में आने की संभावना बनी है। इस प्लांट को यहां लगाने के लिए यूपी सरकार से करार करने वाली नीदरलैंड जीसी इंटरनेशनल कंपनी की सिस्टर कन्सर्न जीसीआई एनटी सॉल्यूशंस प्रा. लि. नई दिल्ली की ओर से पालिका प्रशासन से किदवईनगर एटूजेड प्लांट तक पहुंचने के लिए पानीपत खटीमा राजमार्ग से रास्ता मांगा था ताकि कंपनी को हैवी ट्रांसपोर्टेशन करने के लिए परेशानी न बने। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर किसानों से भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ कराने के साथ काली नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति हासिल की गई। सरकार ने राज्य सेतू निगम को पुल निर्माण को 14 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया, पुल का निर्माण अंतिम दौर में है, लेकिन पुल से आगे हाईवे तक सड़क निर्माण के लिए पालिका के प्रयासों के बाद भी किसान भूमि देने को तैयार नहीं हैं। इस क्षेत्र में सूजड़ू, खांजापुर और मंधेडा के किसानों की भूमि आ रही है, जिसका अधिग्रहण सरकार द्वारा तय रेट के अधीन किया जाना है। पालिका प्रशासन ने सूजड़ू के किसानों को मनाकर उनसे भूमि अधिग्रहण में बैनामे करा लिए हैं, लेकिन मंधेडा और खांजापुर गांवों के किसानों ने पालिका को तय रेट पर जमीन देने से इंकार कर दिया। ऐसे में यह सड़क निर्माण अधर में लटक गया है। वहीं नीदरलैंड की कंपनी को रास्ता देने के लिए पालिका ने खालापार कोतवाली से एटूजेड प्लांट तक सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 2.17 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की ताकि कंपनी को रास्ता दिया जा सके। वहीं पालिका प्रशासन दोनों गांवों के किसानों को मनाने के प्रयासों में जुटा है।

इन्होंने कहा-
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि किसानों ने तय सरकारी मूल्य पर अपनी जमीन देने के लिए इंकार कर दिया है, लेकिन हम लगातार प्रयासरत हैं। मंधेडा व खांजापुर के 50-60 किसानों से थोड़ी-थोड़ी भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, इनमें से कुछ किसान मान गए, संभवत: सोमवार में उनका बैनामा कराया जायेगा, शेष किसानों को मनाकर जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए यहां पर हाईवे से प्लांट तक सड़क का निर्माण करा लिया जायेगा। हमारा प्रयास है कि हम मार्च से पहले पहले ही प्लांट का शुभारंभ करा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal